78 बार डिविडेंड दे चुकी कंपनी दोबारा बांटेगी मुनाफा, रेखा झुनझुनवाला के पास भी करीब 38 लाख शेयर, रिकॉर्ड डेट तय होते ही भागा स्‍टॉक

CRISIL ने अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दी है, डिविडेंड कितना दिया जाएगा, इसका फैसला बोर्ड की मीटिंग में होगा, जो 17 अप्रैल को होगा. डिविडेंड की खबर से शेयर आज 4% चढ़ चुका है. खास बात यह है कि इसमें दिग्‍गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की भी हिस्‍सेदारी है.

CRISIL Limited dividend Image Credit: canva/AI image

Dividend Record Date: रेटिंग एजेंसी CRISIL Limited एक बार फिर सुर्खियों में है. 78 बार डिविडेंड बांट चुकी ये कंपनी दोबारा निवेशकों के साथ मुनाफा साझा करने जा रही है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड को बांटेन का मन बनाया है. इस सिलसिले में कंपनी का बोर्ड 16 और 17 अप्रैल को बैठक करेगा, जिसमें तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड प्रस्ताव पर फैसला लिया जाएगा.

रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल

कंपनी ने अभी भले ही यह तय नहीं किया हो कि डिविडेंड कितना दिया जाएगा, लेकिन इसकी रिकॉर्ड डेट अभी से तय कर दी है, जो कि 23 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है. यानी इस दिन तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होंगे, वही डिविडेंड के हकदार होंगे. अगर बोर्ड से मंजूरी मिलती है, तो डिविडेंड का भुगतान 8 मई 2026 को किया जाएगा. हालांकि डिविडेंड की राशि का ऐलान अभी नहीं हुआ है, यह 17 अप्रैल की बैठक में साफ होगा.

शेयर में दिखी तेजी

डिविडेंड के लिए कंपनी क रिकॉर्ड डेट के ऐलान से CRISIL के शेयरों में भी मजबूती देखने को मिली. शेयर 4% उछलकर ₹4,073 पर पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैप ₹28704 करोड़ हो चुका है. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 9.26% चढ़ा है, हालांकि यह अभी भी अपने 52 हफ्ते के हाई ₹6,329.95 से करीब 35% नीचे ट्रेड कर रहा है.

रेखा झुनझुनवाला की भी हिस्‍सेदारी

कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न पर नजर डालें तो इसमें दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की भी हिस्‍सेदारी है. ट्रेंडलाइन के मुताबिक उनके पास कंपनी की 5.2% हिस्सेदारी है, यानी उनके पास कंपनी के 3,799,000 शेयर यानी लगभग 38 लाख शेयर है. जिसकी वैल्यू ₹1,542.8 करोड़ रुपये है. उनके अलावा कंपनी में दिसंबर 2025 तक घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) के पास 12.10% हिस्सेदारी थी, जबकि विदेशी निवेशकों (FII) के पास 7.67% हिस्सेदारी थी. वहीं 76,000 से ज्यादा रिटेल निवेशकों के पास 12.32% हिस्सेदारी है.

यह भी पढ़ें: इन 3 स्‍टॉक्‍स पर FIIs का भरोसा! 2.41% तक बढ़ाई हिस्‍सेदारी, मजबूत फंडामेंटल दे रहा ग्रेाथ का हिंट, बन सकते हैं मल्‍टीबैगर

डिविडेंड का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड

CRISIL का डिविडेंड इतिहास काफी मजबूत रहा है. कंपनी अप्रैल 2001 से अब तक 78 बार डिविडेंड दे चुकी है. पिछले 5 साल में ही 20 से ज्यादा बार डिविडेंड बांटा गया है. हालांकि कंपनी ने पिछले 26 सालों में कोई बोनस शेयर नहीं दिया है. कंपनी के लगातार डिविडेंड देने के ट्रैक रिकॉर्ड और मजबूत फाइनेंशियल्स को देखते हुए निवेशकों को इस बार भी अच्छे रिटर्न की उम्मीद है. अब सबकी नजर 17 अप्रैल की बोर्ड मीटिंग पर टिकी है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.