रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस स्‍टॉक में आई तूफानी तेजी, मिला नया ऑर्डर

आज आपको रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल उस शेयर के बात करेंगे जिसमें उनका मोटा निवेश है. आज के कारोबार में इसमें 8 फीसदी की तेजी देखी गई है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Rekha Jhunjhunwala portfolio stocks Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Rekha Jhunjhunwala portfolio stock: बुधवार के कारोबार में VA Tech Wabag के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली. यह शेयर रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल है. यह उछाल कंपनी को मिले ₹121 करोड़ के ऑपरेशंस और मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा के बाद आया. रेखा झुनझुनवाला के पास दिसंबर 2024 तिमाही तक VA Tech Wabag के 50 लाख शेयर हैं, जो कंपनी में 8.04 फीसदी हिस्सेदारी है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

क्या है नया कॉन्ट्रैक्ट?

VA Tech Wabag को बहरीन में एक वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट प्लांट चलाने के लिए सात साल का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह कॉन्ट्रैक्ट BAPCO रिफाइनिंग द्वारा दिया गया है. यह कंपनी के लिए मिडल ईस्ट में अपनी पकड़ मजबूत करने का एक और बड़ा कदम है.

सोर्स- NSE

प्लांट की खासियत

यह प्लांट आधुनिक मेम्ब्रेन बायोरिएक्टर (MBR) तकनीक से लैस है, जो औद्योगिक वेस्टवॉटर को उच्च दक्षता के साथ ट्रीट करता है. यह प्लांट प्रति मिनट 4,400 यूएस गैलन औद्योगिक पानी को प्रोसेस करने की क्षमता रखता है.

स्टॉक की चाल पर असर

इस कॉन्ट्रैक्ट की खबर के बाद, VA Tech Wabag का शेयर 8 फीसदी से ज्यादा बढ़कर ₹1,313 पर पहुंच गया. हालांकि, यह अभी भी अपने दिसंबर 2024 के ऑल-टाइम हाई ₹1,943.95 से 31 फीसदी कम है. लेकिन, शेयर अपने 52-वीक लो से दोगुना हो चुका है. शेयर बीते एक साल में 113 फीसदी और 5 साल में 500 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

सोर्स- TradingView

इसे भी पढ़ें- फरवरी में ये कंपनियां देंगी बोनस और करेंगी स्टॉक स्प्लिट का ऐलान; लिस्ट में फर्टिलाइजर, फैब्रिक वाले शेयर

कंपनी की हालिया उपलब्धियां

  • CPCL प्रोजेक्ट: जनवरी 2024 में कंपनी ने चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) से ₹145 करोड़ का ऑर्डर जीता. यह प्रोजेक्ट 12 महीनों में पूरा होना है.
  • जाम्बिया प्रोजेक्ट: दिसंबर 2024 में, कंपनी ने जाम्बिया में लुसाका वॉटर सप्लाई एंड सैनिटेशन कंपनी से ₹700 करोड़ का ऑर्डर हासिल किया.

कंपनी के जनरल मैनेजर ने क्या कहा?

WABAG के मिडिल ईस्ट के जनरल मैनेजर श्रीनिवासन के ने कहा कि यह कॉन्ट्रैक्ट हमारी तकनीकी विशेषज्ञता और तेल-गैस सेक्टर में विश्वस्तरीय वॉटर सॉल्यूशंस प्रदान करने की क्षमता को दिखाता है.

डिस्क्लेमर– Money9live किसी स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

ग्रीन अमोनिया से बदलेगी इस फर्टिलाइजर कंपनी की किस्मत, FY28 तक 73 फीसदी बढ़ाएगी प्रोडक्शन कैपेसिटी, रखें नजर

100 फीसदी रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर शेयर में FIIs ने बढ़ाया दांव, DIIs और मधुसूदन केला ने की मुनाफावसूली, रखें नजर

इस हफ्ते शेयर मार्केट में क्या होगा? US Fed से लेकर Q1 FY27 रिजल्ट तक, ये 5 ट्रिगर तय करेंगे बाजार की चाल

Hindustan Zinc करेगी 5000 करोड़ रुपये का निवेश, नए प्रोजेक्ट और क्षमता विस्तार पर रहेगा फोकस

एक हफ्ते में निवेशकों के उड़े 2.74 लाख करोड़ रुपये, HDFC Bank ने सबसे ज्यादा कराया नुकसान; देखें लिस्ट

537% रिटर्न देने वाले AI Infra Stock पर टूट पड़े FII और DII, रिकॉर्ड ऑर्डर से बढ़ा भरोसा! मजबूत हैं फाइनेंशियल्स