Coal India से Hindustan Copper तक, इन 10 स्टॉक्स में बढ़ा रिटेल निवेशकों का भरोसा, तीन महीने में जुड़े लाखों शेयरधारक

सितंबर से दिसंबर 2025 की तिमाही में कई बड़ी कंपनियों में रिटेल निवेशकों की संख्या में तेज उछाल दर्ज किया गया. Coal India, Hindustan Copper और Indiabulls जैसी कंपनियों में लाखों नए छोटे शेयरधारक जुड़े. यह ट्रेंड पावर, मेटल, बैंकिंग और एविएशन सेक्टर में बढ़ती रिटेल दिलचस्पी का संकेत देता है.

रिटेल निवेशकों की बढ़ी हिस्सेदारी Image Credit: @Money9live

Retail Investors Growth: सितंबर 30, 2025 से दिसंबर 31, 2025 के बीच भारतीय शेयर बाजार में रिटेल निवेशकों की भागीदारी में बड़ा बदलाव देखने को मिला. इस दौरान कई कंपनियों के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में जबरदस्त इजाफा हुआ, खासकर रिटेल निवेशकों की संख्या में. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कुछ चुनिंदा कंपनियों में छोटे निवेशकों की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है. आइए जानते हैं किन 10 कंपनियों में रिटेल शेयरधारकों की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी.

Coal India Ltd

रिटेल निवेशकों की बढ़ती हिस्सेदारी के मामले में Coal India सबसे आगे रही. कंपनी में छोटे शेयरधारकों की संख्या 22.50 लाख से बढ़कर 26.93 लाख हो गई. यानी महज एक तिमाही में 4.43 लाख नए रिटेल निवेशक जुड़े.

Hindustan Copper Ltd

इस फेहरिस्त में Hindustan Copper दूसरे पायदान पर है. इस कंपनी में भी रिटेल भागीदारी में मजबूत उछाल दर्ज किया गया. कंपनी के शेयरधारकों की संख्या 6.28 लाख से बढ़कर 8.31 लाख पहुंच गई, जो 2.03 लाख की बढ़ोतरी दर्शाती है.

Indiabulls Ltd

Indiabulls में सबसे तेज प्रतिशत वृद्धि देखने को मिली. रिटेल निवेशकों की संख्या 0.54 लाख से बढ़कर 2.43 लाख हो गई. यानी 1.88 लाख नए रिटेल निवेशक एक तिमाही में इस शेयर से जुड़े.

Kaynes Technology India Ltd

Kaynes Technology में भी निवेशकों का भरोसा तेजी से बढ़ा है. कंपनी का रिटेल बेस 2.09 लाख से बढ़कर 3.53 लाख हो गया. यह तकरीबन 1.43 लाख की वृद्धि को दर्शाता है.

Adani Power Ltd

Adani Power को निवेशक पहले से ही पसंद करने रहे हैं. लेकिन तिमाही में रिटेल शेयरधारकों की संख्या 19.79 लाख से बढ़कर 21.16 लाख हो गई. यानी इस दौरान 1.37 लाख नए निवेशक जुड़े.

ICICI Bank Ltd

बैंकिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी ICICI Bank में भी रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ी. संख्या 19.23 लाख से बढ़कर 20.36 लाख हो गई, यानी कुल 1.13 लाख की वृद्धि.

Allcargo Logistics Ltd

Allcargo Logistics में छोटे निवेशकों की संख्या 2.14 लाख से बढ़कर 3.06 लाख हो गई. इस आधार पर एक तिमाही में कंपनी में 0.91 लाख रिटेल निवेशकों की बढ़ोतरी दर्ज हुई.

Tata Investment Corporation Ltd

Tata Investment Corp में भी रिटेल शेयरधारकों की संख्या में 0.78 लाख का इजाफा हुआ. यह 1.57 लाख से बढ़कर 2.35 लाख हो गई.

PC Jeweller Ltd

PC Jeweller में रिटेल निवेशकों की संख्या 7.50 लाख से बढ़कर 8.28 लाख पहुंच गई. यहां भी 0.78 लाख का उछाल देखा गया. हालांकि, कंपनी के शेयर पिछले कुछ समय से काफी दबाव में कारोबार कर रहे हैं.

InterGlobe Aviation Ltd

IndiGo की पेरेंट कंपनी InterGlobe Aviation में रिटेल शेयरधारकों की संख्या 2.94 लाख से बढ़कर 3.65 लाख हो गई. पिछले कुछ महीने से खराब मैनेजमेंट के बाद भी एक तिमाही में 0.70 लाख नए रिटेल निवेशक जुड़े.

क्या संकेत मिलते हैं?

इन आंकड़ों से साफ है कि बीते एक तिमाही में रिटेल निवेशकों की दिलचस्पी चुनिंदा सेक्टरों- जैसे पावर, मेटल, बैंकिंग, एविएशन और लॉजिस्टिक्स में तेजी से बढ़ी है. यह बदलाव बाजार में छोटे निवेशकों की सक्रियता और बढ़ते भरोसे को दर्शाता है. रिटेल भागीदारी में यह उछाल आने वाले समय में शेयरों की ट्रेडिंग वॉल्यूम और वोलैटिलिटी को भी प्रभावित कर सकता है. साथ ही, यह संकेत देता है कि बाजार में व्यक्तिगत निवेशकों की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है.

ये भी पढ़ें- IT Stocks में घबराहट या मौका? सोमवार को थम सकती है गिरावट, Morgan Stanley रिपोर्ट ने बदला नजरिया

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Q3 रिजल्ट के बाद सोमवार को एक बार फिर चर्चा में रहेगा स्टॉक, 1 साल में दिया 400% से ज्यादा रिटर्न; घाटे से मुनाफे में पहुंची कंपनी

सेमीकंडक्टर स्टॉक्स बन रहे निवेशकों की पसंद, 5 साल में दिए 850% से ज्यादा का रिटर्न; 2026 में रखें रडार पर

परफ्यूम इंडस्ट्री की बढ़ती मांग से चमका अरोमा केमिकल मार्केट, इन 3 कंपनियों पर रख सकते हैं नजर

IT Stocks में घबराहट या मौका? सोमवार को थम सकती है गिरावट, Morgan Stanley रिपोर्ट ने बदला नजरिया

बाजार की गिरावट के बीच ये 3 शेयर भरेंगे निवेशकों का पॉकेट, कहीं स्टॉक स्प्लिट तो कहीं बोनस का तोहफा

16 फरवरी को इन 6 कंपनियों का लॉक-इन खत्म, बाजार में आएंगे ₹3653 करोड़ के 11.9 करोड़ शेयर; रखें नजर