बिजली का तार बनाने वाली कंपनी का बड़ा दांव! अब नए सेग्‍मेंट में एंट्री, शेयरों में हलचल, FIIs के फेवरेट स्‍टॉक पर रखें नजर

RR Kabel Ltd ने किचन अप्लायंसेस और एयर कूलर सेगमेंट में एंट्री कर अपने बिजनेस विस्तार का बड़ा कदम उठाया है. शेयर में हल्की गिरावट के बावजूद निवेशकों का भरोसा बना हुआ है, खासकर FIIs ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. लंबी अवधि में स्टॉक ने अच्छा प्रदर्शन किया है और FMEG सेगमेंट में विस्तार इसे आगे ग्रोथ का नया मौका दे सकता है.

RR Kable share price Image Credit: canva/AI image

RR Kabel Ltd Share in focus: भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिकल कंपनी RR Kabel Ltd ने अपने बिजनेस को विस्तार देते हुए बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने अपने प्रीमियम ब्रांड RR Signature Appliances के तहत किचन अप्लायंसेस सेगमेंट में एंट्री कर ली है और साथ ही एयर कूलर रेंज को भी मजबूत किया है. बिजली का तार बनाने वाली इस कंपनी के नए दांव से सोमवार, 13 अप्रैल को इसके शेयरों में हलचल देखने को मिली. ये 1.92 फीसदी की गिरावट के साथ 13691369.80 रुपये पर बंद हुआ था, हालांकि इसका इंट्रा डे हाई 1395.70 रुपये दर्ज किया गया था. शेयर में गिरावट के बावजूद निवेशकों का इस पर भरोसा कायम है, क्‍योंकि ये विदेशी निवेशकों का फेवरेट है. उन्‍होंने दिसंबर तिमाही में कंपनी में अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ाई थी.

किचन अप्लायंसेस सेगमेंट में एंट्री

RR Kabel ने बदलती उपभोक्ता जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए किचन प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं. इनमें मिक्सर ग्राइंडर, इलेक्ट्रिक कुकटॉप (इंडक्शन और इंफ्रारेड) और हैंड ब्लेंडर शामिल हैं. कंपनी का कहना है कि LPG की कीमतों और सप्लाई को लेकर वैश्विक बदलावों के कारण लोग अब इलेक्ट्रिक कुकिंग की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी वजह से इन प्रोडक्ट्स की मांग भी बढ़ रही है.ऐसे में कंपनी के लिए विस्‍तार का यह सही समय है.

एयर कूलर सेगमेंट में भी विस्तार

कंपनी ने अपने कूलिंग सॉल्यूशंस पोर्टफोलियो को भी बढ़ाया है. RR Kabel ने नए इंडस्ट्रियल और सेमी-कमर्शियल एयर कूलर लॉन्च किए हैं. इन कूलर्स में ज्यादा टैंक कैपेसिटी, बेहतर एयर थ्रो जैसी खूबियां दी गई हैं, जिससे यह घर और बिजनेस दोनों के लिए उपयोगी बनते हैं.

आगे की रणनीति

कंपनी FY26-27 में अपने किचन अप्लायंसेस पोर्टफोलियो को और बढ़ाने की योजना बना रही है. इससे साफ है कि RR Kabel अब FMEG (फास्‍ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स) सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है.

शेयर का प्रदर्शन

शेयर बाजार में कंपनी के स्टॉक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो तीन महीने में ये शेयर भले ही थोड़ा लुढ़का हो, लेकिन साल भर में इसने लगभग 48 फीसदी का रिटर्न दिया है. हालांकि 3 साल में इसने महज 16 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसका 52 वीक हाई 1578.20 रुपये है, जबकि लो लेवल 896.45 रुपये है.

यह भी पढ़ें: 5 साल में ₹1 लाख बना ₹50 लाख! इस शेयर ने दिया 4900% का छप्‍परफाड़ रिटर्न, निवेशकों की लगी लॉटरी

FIIs ने बढ़ाई हिस्‍सेदारी

ट्रेंडलाइन के मताबिक आर आर केबल कंपनी पर विदेशी निवेशकों का भरोसा है यही वजह है कि FIIs ने दिसंबर 2025 में कंपनी में अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ाकर 8.4% कर ली, जो पहले सितंबर 2025 में 8.2% थी. वहीं DII यानी घरेलू संस्‍थागत निवेशकों की हिस्‍सेदारी 13.9% पर कायम है.

कंपनी का कारोबार

RR Kabel Ltd पिछले 25 सालों से इलेक्ट्रिकल सेक्टर में काम कर रही है और 90 से ज्यादा देशों में मौजूद है. यह भारत की सबसे बड़ी वायर और केबल एक्सपोर्टर कंपनी है. कंपनी के प्रोडक्ट्स में वायर, केबल, फैन, लाइटिंग और अन्य इलेक्ट्रिकल उपकरण शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories