3 शेयरों पर बुलिश हुए एक्सपर्ट, एक हफ्ते में कराएंगे कमाई; जानें टारगेट और स्टॉप लॉस
अगर आप शेयर बाजार में खरीदारी के लिए मजबूत स्टॉक्स तलाश रहे हैं, तो Choice Equity Broking के एक्सपर्ट ने Rubicon Research Ltd, M&M और Torrent Pharma पर बुलिश राय दी है. टेक्निकल चार्ट, RSI, EMA और OBV जैसे इंडिकेटर्स इन शेयरों में तेजी का संकेत दे रहे हैं.

Buy Call: अगर आप टेक्निकल चार्ट के आधार पर मजबूत खरीदारी वाले शेयरों की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Choice Equity Broking के VP – Technical Research सचिन गुप्ता ने तीन ऐसे शेयर चुने हैं, जिनमें मौजूदा समय में मजबूत तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. इनमें Rubicon Research Ltd, M&M और Torrent Pharma शामिल हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि इन तीनों शेयरों के चार्ट पर बुलिश पैटर्न बन रहे हैं, मजबूत वॉल्यूम देखने को मिल रहा है और प्रमुख टेक्निकल इंडिकेटर्स भी तेजी का समर्थन कर रहे हैं.
Rubicon Research Ltd में तेजी का ट्रेंड बरकरार
एक्सपर्ट के अनुसार Rubicon Research Ltd का शेयर डेली चार्ट पर मजबूत तेजी के ट्रेंड में कारोबार कर रहा है. स्टॉक एक स्पष्ट राइजिंग चैनल के भीतर बना हुआ है, जो लगातार बनी हुई खरीदारी की ताकत को दिखाता है. शेयर अपने प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि 20-डे EMA लगातार मजबूत सपोर्ट का काम कर रहा है. इसका मतलब है कि हर गिरावट पर निवेशकों की खरीदारी देखने को मिल रही है.
इसके अलावा On-Balance Volume (OBV) इंडिकेटर भी लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है. यह संकेत देता है कि स्टॉक में लगातार अक्यूम्यूलेशन हो रहा है और निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है. जब तक शेयर अपने अहम सपोर्ट लेवल के ऊपर बना रहता है, तब तक उसका टेक्निकल स्ट्रक्चर मजबूत रहने की संभावना है.
- बाय: 1,525 रुपये
- स्टॉप लॉस: 1,450 रुपये
- टारगेट: 1,675 रुपये
M&M में रेंज ब्रेकआउट के बाद तेजी की उम्मीद
एक्सपर्ट ने M&M को भी खरीदने की सलाह दी है. उनके मुताबिक, स्टॉक ने डेली चार्ट पर 3,220 रुपये के अहम रेजिस्टेंस स्तर के ऊपर क्लोजिंग देकर रेंज ब्रेकआउट की पुष्टि कर दी है. इस ब्रेकआउट के दौरान ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली, जिससे तेजी की मजबूती और बढ़ गई है. वॉल्यूम में आई तेजी यह संकेत देती है कि बाजार में नए खरीदार सक्रिय हुए हैं और आने वाले दिनों में शेयर में और तेजी देखने को मिल सकती है.
टेक्निकल संकेतकों की बात करें तो 20-डे मूविंग एवरेज ने 50-डे मूविंग एवरेज के ऊपर जाकर बुलिश क्रॉसओवर बनाया है. यह शॉर्ट टर्म मोमेंटम के मजबूत होने का संकेत माना जाता है. वहीं RSI 58.79 के स्तर पर है, जो यह दिखाता है कि शेयर में खरीदारी की ताकत बनी हुई है और अभी यह ओवरबॉट जोन से भी नीचे है. ऐसे में शेयर में आगे भी तेजी की गुंजाइश बनी हुई है.
- बाय: 3,229 रुपये
- स्टॉप लॉस: 3,120 रुपये
- टारगेट: 3,400 रुपये
Torrent Pharma में नए ब्रेकआउट की संभावना
तीसरा पसंदीदा शेयर Torrent Pharma है. एक्सपर्ट के अनुसार यह स्टॉक लंबे समय से मजबूत अपट्रेंड में कारोबार कर रहा है और डेली चार्ट पर लगातार हायर हाई तथा हायर लो का पैटर्न बना रहा है. यह किसी भी शेयर में मजबूत बुलिश ट्रेंड का संकेत माना जाता है. स्टॉक अपने प्रमुख लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है. हाल ही में आई मामूली गिरावट के बाद इसमें तेज रिकवरी देखने को मिली है और अब यह अपने हालिया स्विंग हाई के करीब पहुंच चुका है.
RSI 67.43 पर है, जो मजबूत खरीदारी का संकेत देता है. हालांकि, यह अभी भी अत्यधिक ओवरबॉट जोन में नहीं पहुंचा है, इसलिए इसमें आगे तेजी की संभावना बनी हुई है. एक्सपर्ट का मानना है कि यदि शेयर 20-डे EMA के ऊपर बना रहता है और 5,086 रुपये के स्तर के ऊपर निर्णायक ब्रेकआउट देता है, तो इसमें नई खरीदारी आ सकती है और शेयर अगली तेजी की ओर बढ़ सकता है.
- बाय: 5,086 रुपये के ऊपर
- स्टॉप लॉस: 4,900 रुपये
- टारगेट: 5,425 रुपये
यह भी पढ़ें: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें- कितना रुपया सस्ता हुआ गोल्ड
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.