4 महीने के निचले स्तर पर क्यों पहुंच गए बंधन बैंक के शेयर, दो दिन में 20 फीसदी की गिरावट; आखिर क्या है वजह?

Bandhan Bank shares: गाइडेंस में कटौती करने से निवेशकों का भरोसा कम हुआ. पिछले सेशन में शेयर 17 फीसदी नीचे बंद हुआ था और गुरुवार के कारोबार के दौरान इसमें 4 फीसदी से अधिक की गिरावट आई. प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंधन बैंक के शेयर चार महीने के नए निचले स्तर पर पहुंच गए हैं.

बंधन बैंक का शेयरों में भारी गिरावट. Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Bandhan Bank Shares: गुरुवार को बंधन बैंक के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही, जिससे दो दिनों में कुल गिरावट लगभग 20 फीसदी हो गई. बैंक द्वारा FY27 के लिए गाइडेंस में कटौती करने से निवेशकों का भरोसा कम हुआ. पिछले सेशन में शेयर 17 फीसदी नीचे बंद हुआ था और गुरुवार के कारोबार के दौरान इसमें 4 फीसदी से अधिक की गिरावट आई.

क्यों आई गिरावट?

जानकारों का कहना है कि यह भारी गिरावट मुख्य रूप से जून तिमाही के नतीजों के बाद मैनेजमेंट द्वारा FY27 के लिए मुनाफे के अनुमान (प्रॉफिटेबिलिटी गाइडेंस) को घटाने की वजह से आई, न कि तिमाही परफॉर्मेंस की वजह से. ग्लोबल ब्रोकरेज जेपी मॉर्गन ने इस शेयर पर ‘न्यूट्रल’ रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस 175 रुपये तय किया है.

गाइडेंस में कटौती

ब्रोकरेज ने कहा, ‘बंधन बैंक की FY27 की पहली तिमाही की अर्निंग्स कॉल में गाइडेंस में कटौती मुख्य फोकस रही, जिसमें FY27 के RoA और ग्रोथ टारगेट में काफी कमी की गई है.’

4 महीने के निचले स्तर पर शेयर

प्राइवेट सेक्टर के बैंक, बंधन बैंक के शेयर चार महीने के नए निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. पिछले दो सेशन में बंधन बैंक का स्टॉक 19 गिरकर 166.70 रुपये पर आ गया. यह 21 जुलाई को 208.60 रुपये से गिरकर 23 जुलाई (मौजूदा सेशन) को 166.70 रुपये पर पहुंच गया. इससे पहले यह स्टॉक 24 अप्रैल, 2026 को 169 रुपये के स्तर से नीचे गया था, जब यह 168.80 रुपये पर था.

लेंडर ने मुख्य रूप से बाहरी कारणों से 4QFY27 के लिए RoA गाइडेंस को 40 bps घटाकर 1.2-1.4% (पहले के 1.6-1.8% के मुकाबले) कर दिया है.

लिक्विडिटी और ज्यादा फंडिंग कॉस्ट

टाइट लिक्विडिटी और ज्यादा फंडिंग कॉस्ट के कारण NIM आउटलुक में कमी (6.5% से घटकर 1Q के लेवल 6.2% पर) से RoA पर 30 bps का असर, और ज्यादा ऑपरेटिंग खर्च (opex), खासकर टेक्नोलॉजी से जुड़े बढ़ते खर्च (4.2% से बढ़कर 1Q के लेवल 4.3% पर) से RoA पर 10 bps का असर.

शेयर की चाल

इस बैंकिंग स्टॉक में 2026 में 15% और पिछले छह महीनों में 11% की बढ़त हुई है. कुल 24.44 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ, जिससे 41.80 करोड़ रुपये का टर्नओवर हुआ.

इस स्टॉक ने 15 जुलाई, 2026 को 220.70 रुपये का 52- वीक के हाई लेवल और 9 दिसंबर, 2025 को 134.30 रुपये का 52 वीक का निचला स्तर छुआ था. बैंक का मार्केट कैप घटकर 27,348 करोड़ रुपये हो गया.

यहल भी पढ़ें: भारत डेवलप कर रहा खुद का हाई स्पीड ट्रेन कंट्रोल सिस्टम, बुलेट ट्रेन प्लान से सिग्नलिंग तकनीक को मिलेगा बढ़ावा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.