इस बैंकिंग स्टॉक में भयंकर बिकवाली, 14% तक टूटे शेयर, जानें अच्छे नतीजों के बाद भी क्यों घबराए निवेशक?
Bandhan Bank का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 35 फीसदी बढ़कर 502 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 372 करोड़ रुपये था. बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 5.9 फीसदी बढ़कर 2,921 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले यह 2,757 करोड़ रुपये थी.
Bandhan Bank Share Price Crashed : Bandhan Bank के शेयर मंगलवार को करीब 14 फीसदी तक लुढ़क गए. यह गिरावट तब आई, जब बैंक ने जून तिमाही (Q1 FY27) में उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए. हालांकि बैंक मैनेजमेंट ने आने वाली तिमाहियों में नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में हल्की गिरावट और खर्च बढ़ने की आशंका जताई, जिससे निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा. सुबह करीब 9:45 बजे Bandhan Bank का शेयर 14 फीसदी गिरकर 179.73 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
बैंक ने घटाया रिटर्न ऑन एसेट्स का अनुमान
बैंक के एमडी और सीईओ पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने बताया कि वित्त वर्ष 2027 के अंत तक रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) अब 1.2 से 1.4 फीसदी रहने का अनुमान है. इससे पहले बैंक का लक्ष्य 1.6 से 1.8 फीसदी था. उन्होंने कहा कि यह बदलाव बाहरी परिस्थितियों की वजह से किया गया है. बैंक का मध्यम अवधि का लक्ष्य अब भी वही है, लेकिन मौजूदा हालात के कारण उसे हासिल करने में पहले से ज्यादा समय लग सकता है.
जून तिमाही में मुनाफा 35 फीसदी बढ़ा
Bandhan Bank का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 35 फीसदी बढ़कर 502 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 372 करोड़ रुपये था. बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 5.9 फीसदी बढ़कर 2,921 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले यह 2,757 करोड़ रुपये थी. वहीं, कुल आय मामूली बढ़कर 3,524 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 3,483 करोड़ रुपये थी.
कर्ज वितरण में अच्छी बढ़त
जून 2026 तक बैंक का कुल एडवांस 16.4 फीसदी बढ़कर 1.56 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. रिटेल लोन (हाउसिंग को छोड़कर) में 45 फीसदी, होलसेल बैंकिंग में 38 फीसदी और हाउसिंग लोन में 6 फीसदी की सालाना बढ़त दर्ज की गई.
एसेट क्वालिटी में सुधार
बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला. ग्रॉस एनपीए घटकर 3.1 फीसदी और नेट एनपीए 0.9 फीसदी पर आ गए. पिछली तिमाही में 3.3 फीसदी और 1 फीसदी थे. सालाना आधार पर ग्रॉस एनपीए में 182 बेसिस प्वाइंट और नेट एनपीए में 43 बेसिस प्वाइंट का सुधार हुआ.
बढ़ती लागत से मुनाफे पर दबाव
बैंक प्रबंधन ने बताया कि फंड जुटाने की लागत बढ़ने और टेक्नोलॉजी पर ज्यादा खर्च होने से आने वाली तिमाहियों में नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) पर दबाव रह सकता है. यही वजह है कि बैंक ने अपने RoA का अनुमान घटाया है.
हालांकि बैंक का कहना है कि वह ग्राहक केंद्रित और डिजिटल कारोबार को मजबूत करने पर लगातार काम कर रहा है. इसके लिए शाखा नेटवर्क बढ़ाने और नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की रणनीति जारी रहेगी.
अंतरिम CFO की नियुक्ति
बैंक के बोर्ड ने विनय जैन को 26 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक अंतरिम मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है. यह नियुक्ति पूर्व CFO राजीव मंत्री के इस्तीफे के बाद की गई है.
इसे भी पढ़ें- Millworks Technologies: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर, निवेशकों को एक लॉट पर मिला ₹119160 मुनाफा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
FII को पसंद आए ये 3 पावर स्टॉक, जून तिमाही में बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये शेयर?
72% तक भागेगा ये रियल एस्टेट स्टॉक! ब्रोकरेज ने बोला- खरीदो, जानें किन वजहों से पकड़ेगा रफ्तार?
बाजार गिरा, सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 24100 के नीचे; ट्रंप टैरिफ से बुरी तरह टूटे फार्मा स्टॉक्स
