इस कर्ज मुक्त स्टॉक का धमाका! 7 दिनों में 39% चढ़े शेयर, प्रमोटरों ने भी बढ़ाई होल्डिंग; रखें नजर
कंपनी की बैलेंस शीट में वित्त वर्ष 2026 के दौरान बड़ा सुधार देखने को मिला. मार्च 2026 तक कंपनी का कुल कर्ज शून्य हो गया, जबकि मार्च 2025 में उस पर 43 करोड़ रुपये का कर्ज था. यानी अब कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त हो चुकी है. साथ ही कंपनी के रिजर्व बढ़कर 966 करोड़ रुपये से 1,100 करोड़ रुपये हो गए.

Debt Free Stock : बुधवार को बाजार में कमजोरी के बीच भी Saraswati Commercial (India) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 10 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 13,644 रुपये पर पहुंच गया. इसके साथ ही पिछले एक सप्ताह में इस शेयर ने करीब 39 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसका PE (प्राइस टू अर्निंग) रेशियो फिलहाल 16.7 है, जबकि इंडस्ट्री का एवरेज PE 22.7 है. इस लिहाज से कंपनी का शेयर अभी भी सेक्टर के औसत वैल्यूएशन से नीचे कारोबार कर रहा है.
एक हफ्ते में 39 फीसदी की जोरदार तेजी
पिछले एक सप्ताह के दौरान Saraswati Commercial के शेयर में लगातार खरीदारी देखने को मिली. सप्ताह की शुरुआत में शेयर 9,840 रुपये पर खुला था और बढ़ते हुए 13,644 रुपये तक पहुंच गया. बीते एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों में 39 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.
वित्त वर्ष 2026 में हुई कर्ज मुक्त
कंपनी की बैलेंस शीट में वित्त वर्ष 2026 के दौरान बड़ा सुधार देखने को मिला. मार्च 2026 तक कंपनी का कुल कर्ज शून्य हो गया, जबकि मार्च 2025 में उस पर 43 करोड़ रुपये का कर्ज था. यानी अब कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त हो चुकी है. साथ ही कंपनी के रिजर्व बढ़कर 966 करोड़ रुपये से 1,100 करोड़ रुपये हो गए. कुल एसेट भी 1,109 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,218 करोड़ रुपये पहुंच गए, जो कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है.
प्रमोटरों ने बढ़ाई हिस्सेदारी
मार्च 2026 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार, प्रमोटरों ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. प्रमोटर होल्डिंग दिसंबर 2025 के 73.99 फीसदी से बढ़कर 74.88 फीसदी हो गई. यानी तिमाही आधार पर 0.89 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग घटकर 26.01 फीसदी से 25.12 फीसदी रह गई.
इसे भी पढ़ें- इस नवरत्न कंपनी पर आज से रखें पैनी नजर! FPO से ₹1500 करोड़ जुटाने का प्लान, ₹130 है शेयरों की कीमत
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.