बाजार में बंपर रैली! सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 23900 के ऊपर, रुपया मजबूती के साथ खुला

निफ्टी पर प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में Eicher Motors, Shriram Finance, Mahindra & Mahindra, Adani Enterprises और HDFC Bank शामिल रहे. वहीं, कमजोरी वाले शेयरों में Hindalco Industries, Sun Pharmaceutical Industries, Tata Consultancy Services, ONGC और Tata Consumer Products रहे.

स्टॉक मार्केट रैली. Image Credit: Canva

Stock Market Opening Bell : ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते 25 मई को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत बढ़त के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 23,950 के ऊपर कारोबार करता दिखा. सेंसेक्स 836.04 अंक यानी 1.11 फीसदी की तेजी के साथ 76,251.39 पर खुला, जबकि निफ्टी 253.55 अंक यानी 1.07 फीसदी चढ़कर 23,972.85 पर पहुंच गया. बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. करीब 1972 शेयरों में तेजी रही, 623 शेयर गिरावट में रहे और 189 शेयर बिना बदलाव के कारोबार करते दिखे.

निफ्टी के गेनर शेयर

निफ्टी पर प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में Eicher Motors, Shriram Finance, Mahindra & Mahindra, Adani Enterprises और HDFC Bank शामिल रहे. वहीं, कमजोरी वाले शेयरों में Hindalco Industries, Sun Pharmaceutical Industries, Tata Consultancy Services, ONGC और Tata Consumer Products रहे.

आज आएंगे Q4 नतीजे

आज कई कंपनियां अपनी चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे जारी करेंगी. इनमें Ajmera Realty & Infra India, Amara Raja Energy & Mobility, Awfis Space Solutions, Container Corporation of India, Entero Healthcare Solutions, IFB Industries, NBCC (India), NESCO, Hitachi Energy India, Rail Vikas Nigam, Shriram Properties, Suzlon Energy समेत कई कंपनियां शामिल हैं.

IPO अपडेट

Yaashvi Jewellers का IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. कंपनी प्राथमिक बाजार से 43.88 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. वहीं Bio Medica Laboratories और Autofurnish के IPO का आज आखिरी दिन है. ये दोनों बुक-बिल्ट इश्यू हैं, जिनका आकार क्रमशः 52.43 करोड़ रुपये और 14.60 करोड़ रुपये है. इसके अलावा Q-Line Biotech के IPO का भी आज अंतिम दिन है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 214.48 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड में करीब 5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली. इस गिरावट के बाद यह 98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुल सकता है.

रुपया मजबूत खुला

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया सोमवार को 35 पैसे की मजबूती के साथ 95.35 पर खुला, जबकि शुक्रवार को यह 95.70 पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-BSE

एशियाई बाजारों में बंपर रैली ( 9:02 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 235 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 1744 अंकों की तेजी देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 217 अंकों की तेजी देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.48 फीसदी की मजबूती देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 1200 अंकों की बढ़त रही.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.

शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार?

पिछले कारोबारी सत्र शुक्रवार, 22 मई को घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए. बीएसई सेंसेक्स 232 अंक यानी 0.31 फीसदी चढ़कर 75,415 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 65 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 23,719 पर पहुंच गया. दिनभर के कारोबार में बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली.

इसे भी पढ़ें- US-Iran बातचीत से टूटा कच्चा तेल, Brent 100 डॉलर के नीचे, Gift Nifty में तूफानी तेजी; क्या खुलते ही दौड़ेगा बाजार?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.