शॉर्ट टर्म कमाई का मौका, इन 3 स्टॉक्स में दिख रहा दमदार ब्रेकआउट; टेक्निकल एनालिस्ट ने दिया टारगेट
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन आई तेजी के बीच शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के नए मौके बन रहे हैं. टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर HEG, Sansera Engineering और Manorama Industries जैसे स्टॉक्स में मजबूत ब्रेकआउट और पॉजिटिव मोमेंटम देखने को मिल रहा है, जो अगले कुछ दिनों में अच्छी कमाई का संकेत दे सकते हैं.

Top 3 Stocks Picks Technical Analyst: मंगलवार, 21 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार ने दमदार प्रदर्शन किया और हल्की शुरुआत के बाद दिनभर खरीदारी का जोर बना रहा. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब 1 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई, जिससे बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिली. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता की उम्मीदों ने निवेशकों का सेंटिमेंट मजबूत किया. ऐसे माहौल में शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के मौके भी तेजी से उभर रहे हैं.
इसी कड़ी में चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल एनालिस्ट आकाश शाह ने तीन ऐसे स्टॉक्स चुने हैं, जिनमें अगले एक हफ्ते में अच्छी कमाई की संभावना जताई जा रही है. इन स्टॉक्स में टेक्निकल चार्ट्स, ब्रेकआउट और मोमेंटम संकेतों के आधार पर तेजी के संकेत मिल रहे हैं.
| स्टॉक नाम | करेंट प्राइस (₹) | टारगेट (₹) | स्टॉप लॉस (₹) |
|---|---|---|---|
| HEG | 661 | 715 | 625 |
| Sansera Engineering | 2,374 | 2,550 | 2,250 |
| Manorama Industries | 1,447 | 1,570 | 1,370 |
HEG
सबसे पहले बात HEG की करें, तो इस स्टॉक में हाल ही में दमदार अपसाइड ब्रेकआउट देखने को मिला है और यह करीब 661 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. शेयर ने अपने पिछले स्विंग हाई को मजबूती से पार किया है, जो यह दिखाता है कि यह सिर्फ शॉर्ट टर्म उछाल नहीं बल्कि एक नया बुलिश ट्रेंड बन सकता है. खास बात यह है कि स्टॉक अपने सभी प्रमुख एक्स्पोनेंशियल मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है और ये एवरेज भी ऊपर की ओर झुके हुए हैं, जो मजबूत अपट्रेंड का संकेत देते हैं. RSI भी ऊंचे स्तर पर है, जिससे खरीदारी का दबाव साफ झलकता है. हालांकि तेज रैली के बाद हल्की कंसोलिडेशन संभव है, लेकिन 625 रुपये का स्तर मजबूत सपोर्ट और स्टॉप लॉस माना जा रहा है. इस स्तर के ऊपर बने रहने पर शेयर 715 रुपये तक जा सकता है. 661 रुपये पर खरीदारी की जा सकती है.
Sansera Engineering
दूसरा स्टॉक Sansera Engineering है, जो पिछले कुछ समय से लगातार एक स्थिर अपट्रेंड में बना हुआ है और फिलहाल 2,374 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. यह स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई के करीब है और इसकी चाल यह दिखाती है कि हर गिरावट पर खरीदारी हो रही है, जो संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी का संकेत है. यह अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर मजबूती से टिका हुआ है, जो शॉर्ट से लेकर लॉन्ग टर्म तक स्ट्रेंथ को दर्शाता है. यहां तेजी बहुत तेज नहीं बल्कि संतुलित और टिकाऊ नजर आती है, जो इसे और भरोसेमंद बनाती है. 2,250 रुपये का स्तर अहम सपोर्ट और स्टॉप लॉस है, और अगर यह इसके ऊपर बना रहता है तो 2,550 रुपये तक की चाल संभव है. RSI भी पॉजिटिव मोमेंटम की ओर इशारा कर रहा है, बिना ओवरबॉट हुए.
यह भी पढ़ें- Nifty Outlook April 22: डेली चार्ट पर बनी बुल कैंडल, जानें- अब किस लेवल पर है अहम सपोर्ट
Manorama Industries
तीसरा स्टॉक Manorama Industries है, जिसने हाल ही में अपने डिसेंडिंग ट्रेंडलाइन के ऊपर ब्रेकआउट दिया है, जो कंसोलिडेशन से निकलकर नए अपट्रेंड की शुरुआत का संकेत है. फिलहाल यह शेयर करीब 1,447 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और ब्रेकआउट के बाद इसमें खरीदारी का अच्छा सपोर्ट दिख रहा है. स्टॉक अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर टिक चुका है, जो प्राइस स्ट्रेंथ को दर्शाता है. 1,370 रुपये का स्तर यहां अहम सपोर्ट और स्टॉप लॉस है. अगर यह स्तर कायम रहता है, तो शेयर 1,570 रुपये तक की तेजी दिखा सकता है. RSI का ऊपर की ओर बढ़ना भी इस स्टॉक में बनते मोमेंटम की पुष्टि करता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.