कमजोर बाजार में छिपे मल्टीबैगर! इन सेक्टर्स के स्टॉक्स ने 3 महीने में 60% से 100% तक दिया रिटर्न; आपके पास कितने?
जहां एक ओर निफ्टी और सेंसेक्स ने हाल के महीनों में निगेटिव रिटर्न दिया, वहीं इंजीनियरिंग, पावर, पैकेजिंग और कंज्यूमर सेक्टर्स के कई स्टॉक्स ने जबरदस्त तेजी दिखाई. मजबूत डिमांड, एक्सपोर्ट ग्रोथ और इंफ्रास्ट्रक्चर थीम के दम पर इन शेयरों ने 60 फीसदी से 100 फीसदी तक का रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया.
Multibagger Stocks Return in 3 Months: हाल के महीनों में भारतीय शेयर बाजार का ट्रेंड थोड़ा कमजोर जरूर रहा है, निफ्टी 50 जहां करीब 2.4 फीसदी गिरा है और सेंसेक्स ने भी लगभग 3.25 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है. लेकिन इसी दौरान कुछ सेक्टर्स ने पूरी कहानी बदल दी है. इंजीनियरिंग, पावर, पैकेजिंग, एक्वाकल्चर और कंज्यूिमर गुड्स जैसे सेक्टर्स में जबरदस्त रैली देखने को मिली है, जिसने कई स्टॉक्स को बेहद कम समय में मल्टीबैगर जैसा रिटर्न देने में मदद की. यह उछाल सिर्फ कीमतों का खेल नहीं है, बल्कि इसके पीछे मजबूत बिजनेस फंडामेंटल, बढ़ती डिमांड, कैपेसिटी एक्सपेंशन और एक्सपोर्ट ग्रोथ जैसे ठोस कारण हैं.
इस रैली ने यह भी साफ कर दिया है कि निवेशकों का भरोसा अब फिर से इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और एनर्जी ट्रांजिशन जैसे थीम्स पर लौट रहा है. इन सेक्टर्स में बढ़ती भागीदारी ने स्टॉक्स को तेजी से ऊपर धकेला है, हालांकि इसके साथ वैल्यूएशन और इतनी तेज रफ्तार की स्थिरता पर सवाल भी उठने लगे हैं.
100 फीसदी से ज्यादा उछला भाव
अगर इस रैली के बड़े विजेताओं की बात करें, तो MTAR Technologies सबसे आगे नजर आता है. न्यूक्लियर, डिफेंस और एयरोस्पेस जैसे हाई-टेक सेक्टर्स के लिए मिशन-क्रिटिकल कंपोनेंट बनाने वाली इस कंपनी ने तीन महीनों में 100 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई है. ISRO और ग्लोबल OEMs के साथ इसकी मजबूत साझेदारी इसे अलग पहचान देती है.
इन स्टॉक्स ने दिखाई दमदार बढ़त
इसी तरह KRN Heat Exchanger और Refrigeration ने भी लगभग 88 फीसदी का रिटर्न दिया है. HVAC और इंडस्ट्रियल कूलिंग सॉल्यूशंस में विशेषज्ञता रखने वाली यह कंपनी ऊर्जा दक्षता और कस्टमाइज्ड इंजीनियरिंग के दम पर तेजी से बढ़ रही है. पैकेजिंग सेक्टर में Jindal Poly Films ने करीब 90 फीसदी की उछाल के साथ निवेशकों को चौंकाया है, जिसका फायदा FMCG और फार्मा इंडस्ट्री की मजबूत मांग से मिला. एक्वाकल्चर सेक्टर की Avanti Feeds भी इस दौड़ में पीछे नहीं रही, जिसने लगभग 89% का रिटर्न दिया. अंतरराष्ट्रीय बाजार, खासकर अमेरिका और यूरोप में झींगा (shrimp) की बढ़ती मांग ने इसके बिजनेस को मजबूती दी है.
पावर और इलेक्ट्रिकल सेक्टर में फोकस में
पावर और इलेक्ट्रिकल सेक्टर के कई स्टॉक्स ने भी इस रैली में अहम भूमिका निभाई है. Quality Power, Schneider Electric Infrastructure और GE Power India जैसे नामों ने 70 फीसदी से 90 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. वहीं Hitachi Energy India और GE Vernova T&D जैसे दिग्गज भी 60 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ निवेशकों के रडार पर रहे, जो देश में ग्रिड मॉडर्नाइजेशन और क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन की कहानी को मजबूत करते हैं.
यह भी पढ़ें- RIL के लिए काम करेगी ₹163 करोड़ M Cap वाली ये कंपनी, मिला बड़ा आर्डर; 5 साल में 1089% चढ़े शेयर
कंज्यूमर स्पेस के स्टॉक्स में भी उछाल
कंज्यूमर स्पेस में Bajaj Consumer Care ने भी करीब 75 फीसदी की तेजी दिखाई, जो ग्रामीण मांग और ब्रांड स्ट्रेंथ का संकेत है. इसके अलावा Precision Wires, Apar Industries और Shilchar Technologies जैसे कंपनियों ने भी 65 फीसदी से 80 फीसदी तक का शानदार रिटर्न दिया, जो इंडस्ट्रियल और इलेक्ट्रिकल डिमांड के उभार को दर्शाता है. सिक्योरिटी और सर्विलांस सॉल्यूशंस देने वाली Aditya Infotech ने भी करीब 60 फीसदी की तेजी के साथ यह दिखाया कि टेक-ड्रिवन सेफ्टी सॉल्यूशंस की मांग तेजी से बढ़ रही है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
शॉर्ट टर्म कमाई का मौका, इन 3 स्टॉक्स में दिख रहा दमदार ब्रेकआउट; टेक्निकल एनालिस्ट ने दिया टारगेट
Nifty Outlook April 22: डेली चार्ट पर बनी बुल कैंडल, जानें- अब किस लेवल पर है अहम सपोर्ट
RIL के लिए काम करेगी ₹163 करोड़ M Cap वाली ये कंपनी, मिला बड़ा आर्डर; 5 साल में 1089% चढ़े शेयर
