Small Car Market: कार बाजार में बड़ी हलचल, SUV चलेगी या छोटी कारें?
देश के कार बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. घरेलू कार बिक्री में लगातार चौथे महीने डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई है. अक्टूबर में कार बिक्री 17 फीसदी बढ़ी, नवंबर में 19 फीसदी और दिसंबर में 27 फीसदी की मजबूत बढ़त देखने को मिली. इसकी बड़ी वजह सितंबर 22 से लागू जीएसटी में कटौती और कार व SUV की कीमतों में आई कमी रही है, जिससे ग्राहक तेजी से शोरूम पहुंचे. जनवरी में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री सालाना आधार पर 12.5 फीसदी बढ़कर 4.56 लाख यूनिट से ज्यादा पहुंच गई. वहीं दिसंबर के मुकाबले बिक्री में 14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. आंकड़े बताते हैं कि टैक्स कटौती के बाद SUV के साथ-साथ छोटी कारों की मांग भी बनी हुई है. हालांकि ऊंची कीमत और फ्यूल खर्च के चलते कुछ ग्राहक अब भी छोटी और किफायती कारों को तरजीह दे रहे हैं. आने वाले महीनों में यह साफ होगा कि बाजार पर SUV का दबदबा रहता है या छोटी कारें वापसी करती हैं.




