Maruti Suzuki दे रही ₹2 लाख तक की छूट, अप्रैल में कार खरीदने का सबसे बड़ा मौका!
अगर आप अप्रैल महीने में नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में शामिल Maruti Suzuki अपने कई लोकप्रिय मॉडलों पर ₹2 लाख तक की छूट दे रही है. कंपनी ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए Arena और Nexa दोनों चैनलों पर विशेष ऑफर्स पेश किए हैं, जिनमें Cash Discount, Exchange Bonus और Scrappage Benefit शामिल हैं. इन ऑफर्स का फायदा Swift, WagonR, Baleno, Fronx, Grand Vitara, Brezza, Ignis, Alto K10, Celerio जैसी कई लोकप्रिय कारों पर मिल रहा है.
खासतौर पर Grand Vitara, XL6 और Invicto जैसे प्रीमियम मॉडल्स पर सबसे ज्यादा बचत का मौका बताया जा रहा है. वहीं बजट कार खरीदने वालों के लिए Alto K10, WagonR और Celerio पर भी आकर्षक डील्स उपलब्ध हैं. अगर आपके पास पुरानी कार है, तो Exchange Bonus के जरिए अतिरिक्त फायदा मिल सकता है. वहीं Scrappage Policy के तहत पुरानी गाड़ी स्क्रैप कराने पर भी कंपनी अलग लाभ दे रही है.
More Videos
JSW Group Car Market Entry : Maruti Suzuki, Tata, Mahindra Cars का क्या होगा?
Car Price Hike from April 1: आम हो या खास कोई नहीं खरीद पाएगा अब कार!
FY26 में Auto Sector ने तोड़े सारे रिकॉर्ड | क्यों बढ़ रही है EV की डिमांड? | पूरी रिपोर्ट
