₹2 लाख महंगी हो जाएगी कारें! GST का फायदा खत्म, कारों पर आएगी भारी महंगाई!
भारत में 2027 से कारों की माइलेज और परफॉर्मेंस मापने के नियम बदलने वाले हैं. अभी कंपनियां लैब में टेस्ट करके कार का माइलेज बताती हैं, इसलिए असल सड़क पर गाड़ी उतना माइलेज नहीं देती जितना विज्ञापन में लिखा होता है. अब सरकार नया ग्लोबल सिस्टम WLTP लागू करेगी, जिसमें गाड़ियों को असली सड़क और मौसम की परिस्थितियों में टेस्ट किया जाएगा. इससे कारों का वास्तविक माइलेज सामने आएगा और कंपनियों को सही जानकारी देनी पड़ेगी.
इन नए नियमों के कारण कार कंपनियों को बेहतर इंजन और नई टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करनी पड़ेगी ताकि गाड़ियां कम प्रदूषण करें और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट बनें. इसके लिए कंपनियों की लागत बढ़ेगी, जिसका असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा. छोटी कारों जैसे Alto और Kwid की कीमत में 30 से 50 हजार रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि बड़ी SUV और MPV गाड़ियां 1 से 2 लाख रुपये तक महंगी हो सकती हैं.
इसके अलावा पेट्रोल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. सरकार पर भी आर्थिक दबाव है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है. ऐसे में आने वाले समय में कार खरीदना और उसे चलाना दोनों ही ज्यादा महंगा हो सकता है. यानी ग्राहकों को अब गाड़ी खरीदने से पहले माइलेज, कीमत और खर्च सभी बातों पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा.
More Videos
Petrol, CNG, Hybrid या EV? जानें GST Cut के बाद कौन-सी Car खरीदना होगा फायदेमंद
26 अगस्त को MG करेगी बड़ा धमाका, ये 7 सीटर EV देगी 530km तक की बढ़िया ड्राइविंग रेंज!
क्या Fortuner का दबदबा होगा खत्म? फुली इलेक्ट्रिक नहीं, Kia लगा रही Sorento Hybrid पर दांव
