कार बाजार में बड़ा बदलाव! पेट्रोल कारों की घट रही मांग, CNG-EV का बढ़ रहा दबदबा; छोटी कारों का क्या होगा?

भारत के कार बाजार में ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है. पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घट रही है, जबकि CNG और इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है. EV रजिस्ट्रेशन लगभग दोगुने हो गए हैं. वहीं, 12 लाख से 20 लाख रुपये की कीमत वाली कारों को ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. कॉम्पैक्ट SUV लोगों की पहली पसंद बनकर उभर रही हैं, जबकि मिड-साइज SUV को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में सवाल है कि क्या भारतीय कार बाजार में पेट्रोल कारों का दबदबा खत्म होने वाला है और छोटी कारों का भविष्य क्या होगा?

Short Videos