रॉकेट की रफ्तार से भागा ये स्टॉक! बोर्ड मीटिंग से पहले शेयरों में हलचल, भाव 50 रुपये से कम
कंपनी का मार्केट कैप 2200 करोड़ रुपये से ज्यादा है. शेयर ने अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 7.69 रुपये से करीब 329 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है जबकि बीते 5 साल में इसमें करीब 2600 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है.
मंगलवार को Spice Lounge Food Works के शेयर निवेशकों के रडार पर रहे. कंपनी का शेयर दिन के निचले स्तर 30.30 रुपये से करीब 8.9 प्रतिशत उछलकर 33 रुपये पर पहुंच गया. शेयर का 52-वीक हाई 72.20 रुपये है जबकि 52 हफ्ते का निचला स्तर 7.69 रुपये रहा है. शेयर ने अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 7.69 रुपये से करीब 329 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है जबकि बीते 5 साल में इसमें करीब 2600 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है.
बोर्ड मीटिंग की तारीख तय
कंपनी ने जानकारी दी है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक शनिवार 14 फरवरी 2026 को दोपहर 3.30 बजे होगी. इस बैठक में कंपनी दिसंबर 2025 को खत्म तीसरी तिमाही और 9 महीनों के लिए स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड बिना ऑडिट किए गए वित्तीय नतीजों पर विचार करेगी और उन्हें मंजूरी देगी. इसके अलावा चेयर की अनुमति से अन्य कारोबारी मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी.
कंपनी के कारोबार की झलक
स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड खुद को एक लाइफस्टाइल इनोवेटर के तौर पर पेश करती है. कंपनी फूड और एंटरटेनमेंट को जोड़ते हुए ब्लेज कबाब्स सलुद और बफेलो वाइल्ड विंग्स जैसे ब्रांड्स का संचालन करती है. कंपनी का फोकस एक्सपीरियंस बेस्ड डाइनिंग और लाइव इवेंट्स पर है और वह देश विदेश के बड़े शहरों में अपने कारोबार का विस्तार कर रही है.
वित्तीय प्रदर्शन रहा मजबूत
वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन शानदार रहा. इस दौरान नेट सेल्स सालाना आधार पर 337 प्रतिशत बढ़कर 78.50 करोड़ रुपये रही जबकि नेट प्रॉफिट 169 प्रतिशत की तेजी के साथ 2.26 करोड़ रुपये पहुंच गया. दूसरी तिमाही में ग्रोथ और भी तेज रही जहां नेट सेल्स 157 प्रतिशत बढ़कर 46.21 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 310 प्रतिशत उछलकर 3.44 करोड़ रुपये हो गया. तुलना करें तो पूरे वित्त वर्ष 25 में कंपनी की कुल नेट सेल्स 105 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिटि 6 करोड़ रुपये रहा था.
मल्टीबैगर रिटर्न और शेयरहोल्डिंग
कंपनी का मार्केट कैप 2200 करोड़ रुपये से ज्यादा है. शेयर ने अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 7.69 रुपये से करीब 329 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है जबकि बीते 5 साल में इसमें करीब 2600 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है.
इसे भी पढ़ें- इस रेलवे स्टॉक में हलचल! रेल मंत्रालय से लगातार मिल रहा लाखों का ऑर्डर, DII ने भी लगाया पैसा!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




