इस रेलवे स्टॉक में हलचल! रेल मंत्रालय से लगातार मिल रहा लाखों का ऑर्डर, DII ने भी लगाया पैसा!

बीते एक हफ्ते में शेयर में करीब 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट रही है. पिछले तीन महीनों और एक साल में शेयर करीब 5.6 फीसदी फिसला है. 9 फरवरी 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप करीब 179.42 करोड़ रुपये रहा. इसी तारीख तक कंपनी का पीई रेशियो 27.49 रहा. इस शेयर में विदेशी निवेशकों ने भी 0.29 फीसदी की हिस्सेदारी अपने पास रखी है.

रेलवे स्टॉक्स. Image Credit: TV9 Bharatvarsh

रेलवे सेक्टर की कंपनी Dhara Rail Projects Ltd को रेल मंत्रालय भारतीय रेलवे से नया वर्क ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर के बाद कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिली है. इस ऑर्डर के तहत कंपनी को एसी कोच के लिए हाई कैपेसिटी IV कपलर 500 एम्प और 150 स्क्वायर एमएम फीडर केबल की सप्लाई करनी है. यह कॉन्ट्रैक्ट साउदर्न रेलवे के कैरिज रिपेयर वर्कशॉप पेरंबूर चेन्नई में चीफ इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप इंजीनियर के कार्यालय द्वारा दिया गया है. इस ऑर्डर की कुल वैल्यू 58,74,500 रुपये है. इसका मकसद यात्री कोचों के इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है.

पहले भी मिल चुका है बड़ा मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट

इससे पहले Dhara Rail Projects Ltd को रेल मंत्रालय से एक और बड़ा घरेलू कॉन्ट्रैक्ट मिला था. यह ऑर्डर मुंबई डिवीजन में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के कोचों की लाइटिंग सिस्टम की सालाना मेंटेनेंस से जुड़ा था. यह कॉन्ट्रैक्ट सेंट्रल रेलवे के सीनियर डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर द्वारा सीएसएमटी मुख्यालय से जारी किया गया था. इस ऑर्डर की वैल्यू 6,03,22,683.79 रुपये थी. इस समझौते की अवधि भी दो साल की है और इसका फोकस यात्री ट्रेनों के इलेक्ट्रिकल सिस्टम की विश्वसनीयता बनाए रखने पर है.

कंपनी का कारोबार

Dhara Rail Projects Ltd भारतीय रेलवे को व्यापक सेवाएं देने वाली कंपनी है. कंपनी रेलवे रोलिंग स्टॉक के ऑपरेशन, मेंटेनेंस और रिपेयर का काम करती है. इसके अलावा, यह जरूरी इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम भी संभालती है. अलग- अलग तरह के प्रोजेक्ट और सालाना मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट्स के जरिए कंपनी देश के रेलवे नेटवर्क के तकनीकी ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है.

शेयर का हाल

सोमवार को Dhara Rail Projects का शेयर हल्की तेजी के साथ 0.46 फीसदी चढ़कर 118.95 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. बीते एक हफ्ते में शेयर में करीब 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट रही है. पिछले तीन महीनों और एक साल में शेयर करीब 5.6 फीसदी फिसला है. 9 फरवरी 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप करीब 179.42 करोड़ रुपये रहा. इसी तारीख तक कंपनी का पीई रेशियो 27.49 रहा. इस शेयर में विदेशी निवेशकों ने भी 0.29 फीसदी की हिस्सेदारी अपने पास रखी है.

इसे भी पढ़ें- ये कंपनी बनेगी अगली L&T? नाममात्र का कर्ज, तिमाही नतीजे शानदार, एक साल से शेयरों में हलचल!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.