1 लाख रुपये से कम में आते हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, फैमिली के लिए बेस्ट!
भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है. साल 2026 में कई कंपनियों ने नए मॉडल लॉन्च किए हैं. अगर आप परिवार के लिए 1 लाख रुपये से कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो e-SPRINTO G1, Ather Konarc, TVS Orbiter V1 समेत ये 5 विकल्प आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं.
Highlights
- 2026 में पांच नए इलेक्ट्रिक स्कूटर एक लाख रुपये से सस्ते
- इन स्कूटर्स में 200 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज मिलती है
- बेहतर स्टोरेज, आरामदायक सीट और कई आधुनिक फीचर्स उपलब्ध हैं
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच अब लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. यही वजह है कि कंपनियां भी अलग-अलग बजट और जरूरतों के हिसाब से नए मॉडल पेश कर रही हैं. साल 2026 में कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुए हैं, जिनमें बेहतर रेंज के साथ कई काम के फीचर्स मिलते हैं. अगर आप अपने परिवार के लिए 1 लाख रुपये से कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो ये 5 विकल्प आपके काम आ सकते हैं.
- e-SPRINTO G1
शुरुआती कीमत: 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
इस लिस्ट में पहला नाम e-SPRINTO G1 का है. कंपनी ने इसे खासतौर पर भारतीय परिवारों और रोजाना इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है. इसमें रेट्रो डिजाइन के साथ आरामदायक सीट और रोजमर्रा के सफर के लिए जरूरी फीचर्स मिलते हैं.
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2 kWh, 2.5 kWh और 3 kWh के तीन रिमूवेबल बैटरी विकल्प दिए गए हैं. कंपनी के मुताबिक, ये वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर क्रमशः 80 किलोमीटर, 100 किलोमीटर और 130 किलोमीटर तक की रेंज दे सकते हैं. इसमें Eco, City और Sport जैसे तीन राइडिंग मोड भी मिलते हैं. कंपनी के अनुसार, इसकी ग्राहक डिलीवरी 1 जनवरी 2027 से शुरू होगी.
- Zelio Gracy 2026
शुरुआती कीमत: 60,459 रुपये (एक्स-शोरूम)
कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए Zelio Gracy 2026 अच्छा विकल्प हो सकता है. कंपनी ने अप्रैल 2026 में इसका अपडेटेड मॉडल लॉन्च किया था. इसे खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें रोजाना के छोटे सफर के लिए किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहिए.
यह स्कूटर लेड-एसिड और लिथियम-आयन बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है. कंपनी के मुताबिक, अलग-अलग वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 60 से 120 किलोमीटर तक की रेंज दे सकते हैं. इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है. कम कीमत और आसान इस्तेमाल के चलते यह स्कूटर आसपास आने-जाने और घरेलू कामों के लिए उपयोगी हो सकता है.
- Ather Konarc
शुरुआती कीमत: 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु)
Ather Energy का Konarc उन ग्राहकों के लिए एक विकल्प है, जो 1 लाख रुपये से कम कीमत में आधुनिक फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं. इसमें बेहतर स्टोरेज और रोजाना के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर कई सुविधाएं दी गई हैं.
कंपनी के मुताबिक, इसके अलग-अलग वेरिएंट की क्लेम्ड IDC रेंज 200 किलोमीटर तक है. इसमें मेटल बॉडी, स्टील यूनिबॉडी चेसिस और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है. इसके अलावा MagicKey बूट एक्सेस और 31 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है. ज्यादा स्टोरेज और प्रैक्टिकल डिजाइन के चलते यह परिवार के रोजाना इस्तेमाल के लिए भी एक विकल्प हो सकता है.
- TVS Orbiter V1
कीमत: 84,500 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
TVS Motor ने मार्च 2026 में Orbiter V1 को अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पोर्टफोलियो में शामिल किया था. यह स्कूटर उन लोगों के लिए है, जो भरोसेमंद ब्रांड के साथ किफायती इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना चाहते हैं.
इसमें 1.8 kWh का बैटरी पैक मिलता है. कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 86 किलोमीटर तक की प्रमाणित IDC रेंज दे सकता है. इसकी बैटरी को करीब 2 घंटे 20 मिनट में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है.
फीचर्स की बात करें तो इसमें 845 mm लंबी फ्लैट सीट, 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज और 290 mm का फ्लैट फुटबोर्ड दिया गया है. इसके अलावा कनेक्टेड मोबाइल ऐप, LED हेडलैंप और कलर LCD डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
- Ampere Reo VYB
शुरुआती कीमत: 69,499 रुपये (इंट्रोडक्टरी कीमत)
कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए Ampere Reo VYB भी एक विकल्प है. Greaves Electric Mobility के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Ampere ने जून 2026 में इसे लॉन्च किया था. इसे खासतौर पर रोजाना के छोटे सफर और शहरी आवागमन के लिए तैयार किया गया है.
इसमें LFP बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 80 किलोमीटर तक की रियल-वर्ल्ड रेंज दे सकता है. इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है.
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 24 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, कलर LCD डिजिटल डिस्प्ले और कीलेस स्टार्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा फ्रंट डिस्क ब्रेक और LED हेडलाइट्स व टेललाइट्स दी गई हैं. कंपनी इसके साथ 3 साल या 30,000 किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है.
Latest Stories
Mahindra XEV 9S निकली लोहे जैसी मजबूत, Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में गाड़े झंडे, मिली 5 स्टार रेटिंग
15 दिसंबर से बदलेंगे कार-बाइक इंश्योरेंस के नियम, परिवार को नहीं मिलेगा पूरा कवर!
बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल और CNG, 10 हजार रुपये का जुर्माना, 300 कैमरों से ऐसे होगी निगरानी
