Closing Bell: बाजार में रैली! सेंसेक्स 1263 अंक चढ़ा, निफ्टी 24200 के ऊपर बंद, निवेशकों ने कमाए ₹10 लाख करोड़
सेक्टोरल फ्रंट पर भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली और सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए. खासतौर पर इंफ्रा, मीडिया, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और आईटी सेक्टर में करीब 2 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई. वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार एक्शन देखने को मिला.

Stock Market Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार ने 15 अप्रैल को शानदार मजबूती के साथ कारोबार खत्म किया. सभी सेक्टरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे निफ्टी 24,200 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा. इस दौरान सेंसेक्स 1263 अंक चढ़कर 78111 के स्तर पर वहीं निफ्टी 388 अंक उछलकर बंद हुआ. निफ्टी पर खरीदारी के दम पर कई दिग्गज शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली. प्रमुख बढ़ने वाले शेयरों में InterGlobe Aviation, Max Healthcare, Power Grid Corporation of India, Larsen & Toubro और Eternal Limited शामिल रहे. वहीं गिरावट वाले शेयरों में Dr. Reddy’s Laboratories, Bharti Airtel और ICICI Bank रहे. इस तेजी के बाद निवेशकों ने करीब 10 लाख करोड़ कमाए.
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरल फ्रंट पर भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली और सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए. खासतौर पर इंफ्रा, मीडिया, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और आईटी सेक्टर में करीब 2 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई. वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार एक्शन देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही, जिससे साफ है कि बाजार में केवल लार्जकैप ही नहीं बल्कि व्यापक स्तर पर निवेशकों ने खरीदारी की.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
बाजार में क्यों आई तेजी
- बाजार में आई तेजी के पीछे कई अहम वजहें रहीं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में संकेत दिया कि ईरान से जुड़ा तनाव अब कम हो सकता है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ईरान समझौते के लिए तैयार दिख रहा है और पश्चिम एशिया में कूटनीतिक कोशिशें जारी हैं. इस बयान से अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत शुरू होने की उम्मीद बढ़ी, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है.
- Brent Crude की कीमतों में नरमी देखने को मिली, जो भारत जैसे तेल आयात करने वाले देशों के लिए राहत की खबर है. तेल सस्ता होने से महंगाई और लागत पर दबाव कम होने की उम्मीद बढ़ती है, जिसका पॉजिटिव असर शेयर बाजार पर पड़ा.
- वहीं, बाजार का डर मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स (VIX) 17 फीसदी से ज्यादा गिर गया, जो इस बात का संकेत है कि निवेशकों में घबराहट कम हुई है और वे ज्यादा जोखिम लेने को तैयार हैं.
कैसा रहा था कल का बाजार?
भारतीय शेयर बाजार 13 अप्रैल को गिरावट के साथ बंद हुआ था. कारोबार की शुरुआत में बाजार पर जबरदस्त दबाव रहा और सेंसेक्स करीब 1700 अंक तक लुढ़क गया था. लेकिन इसके बाद निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने को मिली, जिससे नुकसान कुछ हद तक कम हुआ. दिन के अंत में सेंसेक्स 702.68 अंक यानी 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 76,847.57 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 207.95 अंक या 0.86 फीसदी टूटकर 23,842.65 के स्तर पर क्लोज हुआ.
इसे भी पढ़ें- भागेंगे Jindal Saw के शेयर! Elara Capital ने दिया BUY रेटिंग, जानें क्यों है ब्रोकरेज बुलिश?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.