₹30 से ₹600 तक कीमत, इन 10 इंफ्रा स्टॉक में आने वाली है मेगा रैली! ब्रोकरेज ने कहा- ‘खरीद लो’

HDFC सिक्योरिटीज ने इंफ्रा सेक्टर पर बुलिश रुख अपनाया है. HG Infra, NCC सहित कई शेयरों में मजबूत अपसाइड दिखाया गया है, जहां मौजूदा कीमत के मुकाबले ऊंचे टारगेट प्राइस दिए गए हैं. पढ़ें कि क्यों सेक्टर को किन ट्रिगर से मिलेगी मजबूती.

आर्डर बुक Image Credit: canva

Best Infra Stocks to buy: भले ही ग्लोबल तनाव और पश्चिम एशिया की अनिश्चितता बाजार पर दबाव बना रही हो, लेकिन घरेलू स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में धीरे-धीरे रिकवरी के संकेत मजबूत हो रहे हैं. ऑर्डर बुक में सुधार, सरकारी खर्च और नए प्रोजेक्ट्स की उम्मीद ने इस सेक्टर को फिर से निवेशकों की नजर में ला दिया है. HDFC सिक्योरिटीज का मानना है कि मौजूदा स्तर पर कई इंफ्रा स्टॉक्स आकर्षक वैल्यूएशन पर हैं और आने वाले समय में इनमें अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है.

ऑर्डर बुक में सुधार, लेकिन अभी भी चुनौती

FY26 में NHAI की ओर से करीब 2,100 किमी सड़क प्रोजेक्ट्स का आवंटन हुआ, जो 4,500 किमी के लक्ष्य से काफी कम है. इसका असर कुछ कंपनियों के ऑर्डर फ्लो पर दिखा. हालांकि, NCC और अन्य EPC कंपनियों को बेहतर ऑर्डर मिले हैं.
सरकार की योजनाओं और नए प्रोजेक्ट्स के चलते FY27 में ऑर्डर बुक मजबूत होने की उम्मीद है.

नए सेक्टर से मिल रहा सपोर्ट

इंफ्रा कंपनियां अब सिर्फ रोड प्रोजेक्ट्स तक सीमित नहीं हैं. वे अब सोलर, ट्रांसमिशन, रेलवे, डेटा सेंटर और बैटरी स्टोरेज जैसे नए सेक्टर में तेजी से काम बढ़ा रही हैं. इससे उनके ग्रोथ के नए रास्ते खुल रहे हैं और जोखिम भी कम हो रहा है.

पश्चिम एशिया में तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर असर से सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है. इसका असर उन कंपनियों पर ज्यादा है जिनका काम विदेशों में है. हालांकि, लंबी अवधि में इन कंपनियों को इसका नुकसान सीमित रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: प्रमोटर्स ने इन 3 शेयरों में घटाई होल्डिंग! लिस्ट में Vishal Mega Mart, BHEL जैसी कंपनियां, रखें स्टॉक्स पर नजर

कमाई और वैल्यूएशन का गणित

ब्रोकरेज के मुताबिक FY26 में इंफ्रा कंपनियों की कमाई में हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन यह अस्थायी है. मौजूदा समय में सेक्टर का वैल्यूएशन आकर्षक है, जिससे आगे रेटिंग अपग्रेड और शेयरों में तेजी की संभावना बनती है.

इन स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की नजर

कंपनीमौजूदा कीमत (₹)टारगेट प्राइस (₹)रेटिंग
Dilip Buildcon436545ADD
PNC Infratech185318BUY
KNR Constructions119172BUY
IRB Infra Developers2227ADD
NCC153256BUY
HG Infra Engineering5471158BUY
Ashoka Buildcon125233BUY
Ahluwalia Contracts783922ADD
CemIndia Projects630834BUY
J Kumar Infraprojects471730ADD

ब्रोकरेज का मानना है कि इंफ्रा सेक्टर अभी साइक्लिक लो पर है और यहां से रिकवरी की शुरुआत हो सकती है. मजबूत बैलेंस शीट, बेहतर कैश फ्लो और नए ऑर्डर इस सेक्टर को आगे बढ़ा सकते हैं. निवेशकों के लिए यह सेक्टर लंबी अवधि के नजरिए से आकर्षक बनता दिख रहा है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.