Closing Bell: हरे निशान में बाजार बंद, सेंसेक्स 504 अंक चढ़ा, निफ्टी 24350 के ऊपर; निवेशकों ने कमाए ₹5 लाख करोड़

निफ्टी के प्रमुख गेनर्स में Hindustan Unilever, Nestle India, JSW Steel, Power Grid Corporation of India और Apollo Hospitals शामिल रहे. वहीं गिरावट वाले शेयरों में Wipro, HDFC Life Insurance, Sun Pharmaceutical, HCL Technologies और Mahindra & Mahindra शामिल रहे.

स्टॉक मार्केट रैली. Image Credit: Canva

Closing Bell : 17 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार खत्म किया, जहां निफ्टी 24,300 के ऊपर बंद हुआ. इस दौरान सेंसेक्स 504 अंकों की तेजी के साथ वहीं, निफ्टी 156 अंकों की तेजी के साथ 24353 के लेवल पर बंद हुआ. बाजार में IT सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली. मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में भी जोरदार तेजी रही, जहां Nifty Midcap और Nifty Smallcap दोनों इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी चढ़कर बंद हुए. सेक्टोरल फ्रंट पर IT को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. खास तौर पर FMCG सेक्टर में अच्छी खरीदारी रही और यह करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ. इस तेजी के बाद निवेशकों ने करीब 5 लाख करोड़ रुपये कमाए.

मेटल शेयरों में तेजी

शेयरकरंट भाव ( रुपये में )बदलाव ( फीसदी में )
VEDL785.500.34
ADANIENT2,224.000.92
TATASTEEL211.820.54
HINDALCO1,039.05-0.08
SAIL172.820.88
HINDCOPPER568.150.78
NMDC89.783.01
NATIONALUM437.901.20
JINDALSTEL1,265.503.03
LLOYDSME1,629.004.64
JSWSTEEL1,241.602.20
HINDZINC592.500.00
APLAPOLLO2,108.003.07
WELCORP1,077.500.04
JSL788.50-0.12
सोर्स-NSE

निफ्टी के गेनर-लूजर

निफ्टी के प्रमुख गेनर्स में Hindustan Unilever, Nestle India, JSW Steel, Power Grid Corporation of India और Apollo Hospitals शामिल रहे. वहीं गिरावट वाले शेयरों में Wipro, HDFC Life Insurance, Sun Pharmaceutical, HCL Technologies और Mahindra & Mahindra शामिल रहे. कुल मिलाकर, बाजार में चौतरफा खरीदारी के चलते मजबूत क्लोजिंग देखने को मिली, हालांकि IT सेक्टर ने थोड़ी कमजोरी दिखाई.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

कैसा रहा था कल का बाजार?

16 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव बना रहा और आखिर में इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 122 अंक टूटकर 77,988 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 34 अंक फिसलकर 24,196 पर आ गया. निफ्टी में कमजोरी की मुख्य वजह चुनिंदा दिग्गज शेयरों में दबाव रहा. गिरावट वाले शेयरों में HDFC Bank, ONGC, HDFC Life Insurance, Titan Company और Apollo Hospitals शामिल रहे. वहीं दूसरी ओर कुछ शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को सीमित सपोर्ट मिला. बढ़त वाले शेयरों में Hindalco Industries, Trent Limited, Adani Enterprises, Adani Ports and SEZ और Eternal Limited शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों के बाद गिरे Wipro के शेयर, ब्रोकरेज ने दिया SELL रेटिंग, टारगेट घटाया, जानें कहां तक टूटेगा भाव?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories