तिमाही नतीजों के बाद गिरे Wipro के शेयर, ब्रोकरेज ने दिया SELL रेटिंग, टारगेट घटाया, जानें कहां तक टूटेगा भाव?
गुरुवार को यह करीब 2.78 फीसदी गिरकर 204.41 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में इसमें हल्की 0.76 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है, लेकिन बीते तीन महीनों में यह 23.57 फीसदी टूटा है. वहीं एक साल में शेयर करीब 17.46 फीसदी गिर चुका है.
Wipro Share Price Target : ब्रोकरेज फर्म Elara Capital ने आईटी सेक्टर की कंपनी Wipro पर अपना नजरिया कमजोर किया है. कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे, जिसके बाद ब्रोकरेज ने स्टॉक को डाउनग्रेड करते हुए SELL रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस घटाकर 180 रुपये कर दिया है, जो पहले 205 रुपये था. इसका असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिला है. यह शेयर अपने एक साल के हाई से काफी नीचे कारोबार कर रहा है.
कमजोर नतीजे और गाइडेंस से चिंता
Elara के मुताबिक, Wipro की Q4FY26 में रेवेन्यू ग्रोथ केवल 0.2 फीसदी रही, जो गाइडेंस के निचले स्तर पर है. पूरे FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 0.3 फीसदी घटा है, जो ग्रोथ के लिहाज से निराशाजनक है. इसके अलावा, Q1FY27 के लिए भी कंपनी ने -2 फीसदी से 0 फीसदी तक की कमजोर गाइडेंस दी है, जिससे निकट भविष्य में ग्रोथ को लेकर चिंता बनी हुई है.
अमेरिकी BFSI और मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट में दबाव
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को खासकर अमेरिकी BFSI सेगमेंट में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. एक बड़े क्लाइंट द्वारा आईटी बजट में बदलाव का सीधा असर कंपनी के कारोबार पर पड़ा है. वहीं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के क्लाइंट्स भी सप्लाई चेन से जुड़ी समस्याओं के कारण सतर्क नजर आ रहे हैं, जिससे नए डील्स की रफ्तार धीमी रही है.
मार्जिन पर भी दबाव
कंपनी के मार्जिन पर भी दबाव बना हुआ है. बढ़ती लागत, खासकर कर्मचारियों से जुड़े खर्चों में तेजी, आने वाले समय में भी मार्जिन को प्रभावित कर सकती है. यही वजह है कि ब्रोकरेज ने कंपनी के आउटलुक को लेकर सतर्क रुख अपनाया है.
शेयर का हाल
Wipro का शेयर फिलहाल दबाव में नजर आ रहा है. गुरुवार को यह करीब 2.78 फीसदी गिरकर 204.41 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में इसमें हल्की 0.76 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है, लेकिन बीते तीन महीनों में यह 23.57 फीसदी टूटा है. वहीं एक साल में शेयर करीब 17.46 फीसदी गिर चुका है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,14,395.74 करोड़ रुपये है, जबकि इसका PE रेश्यो 16.25 के आसपास है.
HDFC Securities ने इसके शेयरों के लिए ADD रेटिंग दी है. साथ ही 215 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.
इसे भी पढ़ें- Ola Electric Vs Ather Energy: कहानी एक जैसी, गोली की रफ्तार से भाग रहे दोनों स्टॉक, जानें ब्रोकरेज कहां ज्यादा बुलिश
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Q4 में 70% उछला इस कंपनी का रेवेन्यू, लगभग जीरो हुआ कर्ज, शेयरों में भी आई तेजी; रखें नजर
Stocks to Watch: 3 जून को Infosys, Canara Bank समेत रडार पर रखें ये शेयर, दिख सकता है जोरदार एक्शन!
ब्रोकरेज को इन 3 शेयरों में दिख रहा दम, 9 फीसदी तक उछाल का टारगेट; जानें स्टॉप लॉस और टारगेट प्राइस
