Closing bell: बाजार के लिए ब्लैक मंडे, सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा टूटा, निवेशकों के ₹6 लाख करोड़ स्वाहा!

गिरावट वाले टॉप शेयरों में Larsen & Toubro, InterGlobe Aviation, Adani Ports, Jio Financial Services और Adani Enterprises शामिल रहे. वहीं मजबूती दिखाने वाले शेयरों में Bharat Electronics Limited, Sun Pharmaceutical, ONGC और Bharti Airtel शामिल रहे. मेटल सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स करीब 3 फीसदी तक फिसले.

बाजार में भारी गिरावट. Image Credit: Canva

अमेरिका-ईरान युद्ध तनाव के चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भयंकर गिरावट देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में तेज गिरावट के बाद बाजार ने निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी जरूर की, लेकिन अंत में सेंसेक्स-निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए. सबसे ज्यादा दबाव ऑटो, ऑयल और गैस सेक्टर के शेयरों में देखा गया. निफ्टी 1.24 फीसदी यानी 312.95 अंक गिरकर 24,865.70 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं सेंसेक्स 1.29 फीसदी यानी 1,048.34 अंक टूटकर 80,238.85 पर आ गया. यह सितंबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है. इस दौरान निवेशकों के करीब 6 लाख करोड़ डूब गए.

VIX में जबरदस्त उछाल

बाजार में घबराहट का संकेत देने वाला NSE Nifty India Volatility Index (India VIX) 25.01 फीसदी उछलकर 17.13 पर पहुंच गया, जो निवेशकों की बढ़ती चिंता को दर्शाता है.

निफ्टी के टॉप लूजर्स और गेनर्स

गिरावट वाले टॉप शेयरों में Larsen & Toubro, InterGlobe Aviation, Adani Ports, Jio Financial Services और Adani Enterprises शामिल रहे. वहीं मजबूती दिखाने वाले शेयरों में Bharat Electronics Limited, Sun Pharmaceutical, ONGC और Bharti Airtel शामिल रहे.

सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन

मेटल सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स करीब 3 फीसदी तक फिसले. इसके अलावा, ऑयल & गैस, पावर और रियल्टी सेक्टर में लगभग 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

सोर्स-NSE

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव

बॉडर मार्केट में भी कमजोरी रही. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए, जिससे साफ है कि बिकवाली सिर्फ बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रही.

बुरी तरह टूटे निफ्टी के दिग्गज

सोर्स-NSE

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

इसे भी पढ़ें- इस स्टॉक में जोरदार हलचल! अमेरिकी कंपनी का किया अधिग्रहण, एक साल के निचले स्तर से 102% उछले शेयर

कैसा रहा था शुक्रवार का बाजार

27 फरवरी को भी भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली. जियो पॉलिटिकल टेंशन का असर देखने को मिला था. आईटी और मीडिया सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर दबाव में कारोबार करते नजर आए. क्लोजिंग पर सेंसेक्स 961.42 अंक यानी 1.17 प्रतिशत गिरकर 81,287.19 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 317.90 अंक यानी 1.25 प्रतिशत टूटकर 25,178.65 पर बंद था.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.