इस स्टॉक में जोरदार हलचल! अमेरिकी कंपनी का किया अधिग्रहण, एक साल के निचले स्तर से 102% उछले शेयर

बीते एक हफ्ते में शेयर करीब 3.56 प्रतिशत गिरा है. हालांकि तिमाही आधार पर 1.93 प्रतिशत की तेजी रही है. पिछले एक साल में शेयर ने करीब 97.26 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है. 52 हफ्तों के निचले स्तर से 106.21 प्रतिशत उछल चुका है.

चढ़ा शेयर Image Credit: Canva

स्पेशियलिटी केमिकल्स सेक्टर की कंपनी Anupam Rasayan India Ltd ने अमेरिका की कंपनी Jayhawk Fine Chemicals Corporation का 100 फीसदी इक्विटी स्टेक सफलतापूर्वक खरीद लिया है. यह कंपनी गैलेना, कंसास (अमेरिका) में है. इस डील की कुल वैल्यू करीब 150 मिलियन डॉलर रही, जिसे कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी यूनिट डोरियाथ एस.ए.आर.एल के जरिए पूरा किया. 52 हफ्ते के निचले स्तर से 106.21 प्रतिशत रैली कर चुका है.

फंडिंग का स्ट्रक्चर कैसा रहा?

इस अधिग्रहण के लिए करीब 109 मिलियन डॉलर नॉन-वोटिंग शेयरों के जरिए जुटाए गए, जिसमें बड़ी हिस्सेदारी Oaktree Capital Management की संबद्ध इकाई से आई. वहीं करीब 41 मिलियन डॉलर का इंतजाम कर्ज के जरिए किया गया, जिसमें Axis Bank का सहयोग रहा.

कंपनी को क्या फायदा होगा?

इस डील के बाद अनुपम रसायन वैल्यू चेन में और आगे बढ़ेगी. अब कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर और एविएशन जैसे महत्वपूर्ण सेक्टरों के लिए जरूरी एन माइनस 1 मॉलिक्यूल्स का निर्माण कर सकेगी. इससे कंपनी की टेक्नोलॉजी क्षमता और ग्लोबल पहुंच दोनों मजबूत होंगी.

कंपनी का कारोबार और फाइनेंशियल स्थिति

Anupam Rasayan India Ltd स्पेशियलिटी केमिकल्स का निर्माण करती है और अपने प्रोडक्ट्स घरेलू बाजार के साथ-साथ निर्यात भी करती है. कंपनी का पीई रेशियो 81.9 गुना है, जो इंडस्ट्री के औसत 28.1 गुना से काफी ज्यादा है. रिटर्न के मोर्चे पर आरओसीई 7.33 प्रतिशत और आरओई 3.32 प्रतिशत हैं, जो अभी सीमित स्तर पर हैं.

शेयर का हाल

शुक्रवार को शेयर दबाव में नजर आया और 0.99 प्रतिशत गिरकर 1239.3 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. बीते एक हफ्ते में शेयर करीब 3.56 प्रतिशत गिरा है. हालांकि तिमाही आधार पर 1.93 प्रतिशत की तेजी रही है. पिछले एक साल में शेयर ने करीब 97.26 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है. 52 हफ्तों के निचले स्तर से 106.21 प्रतिशत उछल चुका है. 27 फरवरी 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप करीब 14109.22 करोड़ रुपये है.

इसे भी पढ़ें- इस मल्टीबैगर का कमाल, 5 साल में ₹1 लाख को बनाया 3.50 करोड़, अब 7 मार्च को आएगा बड़ा अपड़ेट!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.