इस मल्टीबैगर का कमाल, 5 साल में ₹1 लाख को बनाया 3.50 करोड़, अब 7 मार्च को आएगा बड़ा अपड़ेट!
27 फरवरी 2026 को 2,887 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. अगर अप्रैल 2021 को यह शेयर 8 रुपये पर था और वहां से 2,887 रुपये तक पहुंचा, तो यह करीब 31,900 प्रतिशत की छलांग है. यानी 5 साल पहले लगाया गया 1 लाख रुपये आज लगभग 3.50 करोड़ रुपये बन गया होता.
शेयर बाजार में कभी-कभी ऐसे शेयर सामने आते हैं जो निवेशकों की किस्मत बदल देते हैं. ऐसा ही एक स्टॉक है City Pulse Multiventures Ltd, जिसने पिछले 5 साल में 31,900 प्रतिशत से ज्यादा का दमदार रिटर्न दिया है. लेकिन जहां बड़ा मुनाफा होता है, वहां बड़ा जोखिम भी छिपा होता है. अब इस पर बड़ा अपडेट आया है. आइए कंपनी के कारोबार, फाइनेंशियल स्थिति और हालिया अपडेट को समझते हैं.
कंपनी का कारोबार क्या है?
साल 2000 में स्थापित यह कंपनी एंटरटेनमेंट सेक्टर में काम करती है. मल्टीप्लेक्स, मिनीप्लेक्स, फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन, प्रोडक्शन और फूड एंड बेवरेज इसके मुख्य बिज़नेस हैं. यह गुजरात में WOW Cine Pulse ब्रांड के तहत सिनेमा हॉल चलाती है और डिजिटल स्पेस में WOWPLEX नाम से ओटीटी प्लेटफॉर्म भी ऑपरेट कर रही है. कंपनी फिलहाल अपने बिजनेस मॉडल को ओटीटी और डिजिटल मीडिया की तरफ शिफ्ट कर रही है, यानी यह ट्रांजिशन फेज में है.
स्टॉक परफॉर्मेंस: 08 रुपये से 2,887 रुपये तक का सफर
कंपनी का मार्केट कैप करीब 3,078 करोड़ है. 27 फरवरी 2026 को 2,887 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. अगर अप्रैल 2021 को यह शेयर 8 रुपये पर था और वहां से 2,887 रुपये तक पहुंचा, तो यह करीब 31,900 प्रतिशत की छलांग है. यानी 5 साल पहले लगाया गया 1 लाख रुपये आज लगभग 3.50 करोड़ रुपये बन गया होता. यही वजह है कि इसे मल्टीबैगर कहा जा रहा है.

कंपनी के अलग-अलग वर्टिकल
कंपनी सिर्फ सिनेमा बिजनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि कई सेक्टर में विस्तार कर रही है. सिटीपल्स सिनेमा चेन के जरिए मल्टीस्क्रीन मूवी एक्सपीरियंस देती है. मातर सोलर प्रोजेक्ट के जरिए रिन्यूएबल एनर्जी में कदम रखा है. गिफ्ट सिटी में मौजूदगी बनाने की योजना है. लवकुश एजुकेशन ग्रुप के जरिए शिक्षा क्षेत्र में काम कर रही है. मातृभारती डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए कंटेंट स्पेस में सक्रिय है और मातर में नयारा फ्यूल स्टेशन के जरिए पारंपरिक ऊर्जा क्षेत्र में भी मौजूद है. यानी कंपनी का मॉडल काफी डायवर्सिफाइड है.
ताजा अपडेट
कंपनी का बोर्ड 7 मार्च 2026 को बैठक करेगा, जिसमें बोनस शेयर जारी करने और इक्विटी शेयर स्प्लिट के प्रस्ताव पर विचार होगा. ऐसी घोषणाओं के चलते शॉर्ट टर्म में शेयर में तेज हलचल देखने को मिल सकती है.

प्रमोटर हिस्सेदारी में गिरावट
मार्च 2024 में प्रमोटर की हिस्सेदारी 38.52 प्रतिशत थी, जो सितंबर 2025 में घटकर 11.98 प्रतिशत रह गई. वहीं पब्लिक शेयरहोल्डिंग 61.49 प्रतिशत से बढ़कर 88.01 प्रतिशत हो गई. संस्थागत निवेशकों की भागीदारी नहीं के बराबर है.
इसे भी पढ़ें- इस EV स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार! FIIs ने खरीदे 14 लाख शेयर, भाव 50 से कम; कंपनी बढ़ा रही बिजनेस
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
फिर फोकस में ये मल्टीबैगर स्टॉक! मिले करोड़ों के ऑर्डर, 52-वीक लो से नॉनस्टॉप भाग रहा शेयर
Mazagon Dock से Solar Industries तक, इन 4 डिफेंस कंपनियों पर रख सकते हैं नजर; करीब 40 हजार करोड़ रुपये का है ऑर्डर बुक
डिफेंस दिग्गज BEL की सौगात! 46वीं बार बांटेगी डिविडेंड, हर शेयर पर होगा ₹1.95 का फायदा
