इस EV स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार! FIIs ने खरीदे 14 लाख शेयर, भाव 50 से कम; कंपनी बढ़ा रही बिजनेस
दिसंबर 2025 तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने 14,71,638 शेयर खरीदे, जिससे उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 2.68 प्रतिशत हो गई. सितंबर तिमाही के मुकाबले यह हिस्सेदारी ज्यादा है. हाल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पिछले एक हफ्ते में शेयर 8.8 प्रतिशत गिरा है, तीन महीने में 16.89 प्रतिशत टूटा है और एक साल में करीब 48.86 प्रतिशत की गिरावट दिखी है.
बुधवार को Mercury EV-Tech के शेयरों में तेज हलचल देखने को मिली. शेयर 8 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 35.55 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैप करीब 649.71 करोड़ रुपये है. पिछले 3 साल में शेयर करीब 110 प्रतिशत चढ़ चुका है, जबकि 5 साल में करीब 1700 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है. दिसंबर 2025 तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने लाखों शेयर भी खरीदे हैं.
कंपनी का बिजनेस और विस्तार
कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल और रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट में अपनी पहचान बना चुकी है. Mercury EV-Tech इलेक्ट्रिक स्कूटर से लेकर इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिक वाहनों तक का निर्माण करती है. EV Nest के मर्जर और MUSHAK EV कैरियर को ICAT क्लीयरेंस मिलने जैसे कदमों से कंपनी ने अपनी पोजीशन मजबूत की है. तकनीकी आत्मनिर्भरता के लिए वडोदरा में बड़े पैमाने पर लिथियम आयन बैटरी प्लांट लगाया जा रहा है और रिटेल नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है. Traclaxx Tractors और Powermetz Energy के अधिग्रहण से कंपनी ने एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी और प्रीमियम डिजाइन को अपने मॉडल्स में शामिल किया है. अब कंपनी तमिलनाडु में नए शोरूम खोलकर दक्षिण भारत में भी तेजी से विस्तार कर रही है.
तिमाही नतीजे कैसे रहे
Q3FY26 में कंपनी ने 25.29 करोड़ रुपये की नेट सेल्स और 0.89 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. वहीं 9MFY26 में नेट सेल्स 81.86 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 4.22 करोड़ रुपये रहा.
FIIs की बढ़ी हिस्सेदारी
दिसंबर 2025 तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने 14,71,638 शेयर खरीदे, जिससे उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 2.68 प्रतिशत हो गई. सितंबर तिमाही के मुकाबले यह हिस्सेदारी ज्यादा है.
स्टॉक का प्रदर्शन
शेयर का 52-वीक हाई 76.93 रुपये और निचला स्तर 29.95 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 649.71 करोड़ रुपये है. पिछले 3 साल में शेयर करीब 110 प्रतिशत चढ़ चुका है, जबकि 5 साल में करीब 1700 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है. हालांकि हाल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पिछले एक हफ्ते में शेयर 8.8 प्रतिशत गिरा है, तीन महीने में 16.89 प्रतिशत टूटा है और एक साल में करीब 48.86 प्रतिशत की गिरावट दिखी है.
इसे भी पढ़ें- बाजार में भारी बिकवाली, फिर भी इन 3 शेयरों पर Choice Broking बुलिश, हफ्ते भर में दिखेगा मोमेंटम!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Stock to Watch Today: आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, HDFC Bank से लेकर Sun Pharma तक… चर्चा में कई कंपनियां
10% से ज्यादा गिर चुका Nifty 50, क्या थमेगी बिकवाली? जानें आगे बाजार का रुख
₹2 से ₹280 पहुंचा ये शेयर, ₹1 लाख ने 4 साल में बना दिए ₹1.40 करोड़, ताजा नतीजे भी दमदार; रखें नजर
