बाजार में मचा कोहराम! सेंसेक्स 893 अंक टूटा, निफ्टी 24900 के नीचे, निवेशकों के डूबे ₹5 लाख करोड़

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली. इस दौरान सेंसेक्स 893 अंक और निफ्टी 278 अंक टूटकर 24000 के नीचे बंद हुआ. इस दौरान निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूब गए. कारोबार के दौरान 2,678 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि 1,420 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई. मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली.

बाजार में भारी गिरावट. Image Credit: Canva

Closing Bell : मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भयंकर बिकवाली देखने को मिली. मेटल, आईटी और बैंकिंग शेयरों में दबाव के कारण बिकवाली हावी रही. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 893.39 अंक यानी 1.16 प्रतिशत गिरकर 76,200.68 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 278.80 अंक यानी 1.16 प्रतिशत टूटकर 23,824.10 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान 2,678 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि 1,420 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई. मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली, वहीं आईटी, पीएसयू बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों पर भी दबाव बना रहा. दूसरी ओर फार्मा शेयरों ने मजबूती दिखाई. इस बीच इंडिया VIX में 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज हुई. इस गिरावट के बाद निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूब गए.

निफ्टी मेटल 3 प्रतिशत से ज्यादा टूटा; आईटी और पीएसयू बैंक शेयरों में भी दबाव

  • सोमवार के कारोबार में मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव में रहा. निफ्टी मेटल इंडेक्स 3.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.
  • इसके अलावा निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.23 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.97 प्रतिशत फिसल गया. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मीडिया सेक्टर में भी बिकवाली देखने को मिली, जिससे निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.50 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया 1.47 प्रतिशत कमजोर होकर बंद हुए.

निफ्टी फार्मा में करीब 1 प्रतिशत की बढ़त; हेल्थकेयर शेयरों ने दिखाया दम

कमजोर बाजार के बावजूद फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया. निफ्टी फार्मा इंडेक्स 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि बीएसई हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.62 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

क्यों टूटा बाजार?

  • एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला. कॉस्पी 9 फीसदी से ज्यादा टूट गया, Nikkei 225 में 3.22 फीसदी की गिरावट रही, जबकि SSE Composite Index और Hang Seng Index करीब 2 फीसदी तक फिसले. वहीं, अमेरिकी बाजारों के फ्यूचर्स भी दबाव में रहे. नैस्डैक फ्यूचर्स में 2 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि S&P 500 और डॉव जोंस फ्यूचर्स भी करीब 1 फीसदी कमजोर रहे. इससे निवेशकों का सेंटीमेंट प्रभावित हुआ.
  • निफ्टी आईटी इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. ग्लोबल आईटी कंपनी Accenture के कमजोर आउटलुक के बाद ब्रोकरेज हाउसों ने सेक्टर में मांग कमजोर रहने की आशंका जताई. इसके चलते Infosys और TCS के शेयरों में 3 फीसदी तक की गिरावट आई.
  • पिछले सात कारोबारी सत्रों में निफ्टी और सेंसेक्स में शानदार तेजी दर्ज की गई थी. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की बिकवाली में कमी से बाजार को सपोर्ट मिला था. ऐसे में हालिया तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे बाजार पर दबाव बना.
  • बाजार के डर और अनिश्चितता को दर्शाने वाला India VIX 9 फीसदी से अधिक उछलकर 14 के स्तर के पार पहुंच गया.

सोमवार को कैसा रहा था बाजार?

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली थी. आईटी शेयरों में गिरावट के चलते निफ्टी पर काफी असर देखने को मिला था. इस दौरान सेंसेक्स करीब 607 अंक गिरकर 76,802 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 154 अंकों की गिरावट के साथ 24,013 के स्तर पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें- पानी संकट के बीच चमका यह शेयर, 1 महीने में 45% उछला; रेखा झुनझुनवाला के पास हैं 50 लाख शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.