पानी संकट के बीच चमका यह शेयर, 1 महीने में 45% उछला; रेखा झुनझुनवाला के पास हैं 50 लाख शेयर
Va Tech Wabag का मार्केट कैप करीब 12,844 करोड़ रुपये है. कंपनी का शेयर सोमवार को 3.92 फीसदी की तेजी के साथ 2,061.15 रुपये पर बंद हुआ. पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,983.40 रुपये पर बंद हुआ था. शेयर ने हाल के समय में शानदार रिटर्न दिए हैं.
देश में बढ़ते जल संकट के बीच वॉटर मैनेजमेंट सेक्टर की कंपनी Va Tech Wabag के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. पिछले एक महीने में यह शेयर करीब 45 फीसदी उछल चुका है. वहीं सोमवार के कारोबार में भी शेयर लगभग 4 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ. खास बात यह है कि दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला भी इस कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी रखती हैं. उनके पास कंपनी के 50 लाख शेयर हैं.
शेयर में कैसी रही चाल?
Va Tech Wabag का मार्केट कैप करीब 12,844 करोड़ रुपये है. कंपनी का शेयर सोमवार को 3.92 फीसदी की तेजी के साथ 2,061.15 रुपये पर बंद हुआ. पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,983.40 रुपये पर बंद हुआ था.
शेयर ने हाल के समय में शानदार रिटर्न दिए हैं.
1 महीने में 44.54 फीसदी की तेजी
6 महीने में 60.87 फीसदी का उछाल
5 साल में 494.71 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न
शेयर में तेजी की वजह क्या है?
पिछले एक महीने में Va Tech Wabag के शेयर में आई तेजी के पीछे कई पॉजिटिव वजहें हैं. कंपनी ने 25 मई 2026 को निवेशकों के लिए अपना प्रेजेंटेशन जारी किया था. इसमें मैनेजमेंट ने अगले 3 से 5 वर्षों की विकास रणनीति साझा की. कंपनी ने मजबूत ऑर्डर बुक बनाए रखने, मुनाफा बढ़ाने और टिकाऊ ग्रोथ हासिल करने का रोडमैप पेश किया. इस पॉजिटिव दृष्टिकोण को बाजार ने पसंद किया. इसके अलावा कंपनी को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से कई नए ऑर्डर भी मिले हैं. मजबूत ऑर्डर फ्लो ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है.
क्या करती है कंपनी?
Va Tech Wabag वाटर मैनेजमेंट सेक्टर की प्रमुख कंपनी है. कंपनी वॉटर ट्रीटमेंट, वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट, डिसेलिनेशन, रीसाइक्लिंग और पानी के दोबारा उपयोग से जुड़े समाधान उपलब्ध कराती है.
किन देशों में है मौजूदगी?
Va Tech Wabag भारत के अलावा बहरीन, कतर, सऊदी अरब, नेपाल और सिंगापुर जैसे देशों में भी सरकारी जल बोर्ड, यूटिलिटी कंपनियों और सार्वजनिक एजेंसियों के साथ काम करती है.
वित्तीय प्रदर्शन कैसा रहा?
वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया.
रेवेन्यू: 1,446.3 करोड़ रुपये
नेट प्रॉफिट: 128.3 करोड़ रुपये
EBITDA: 189.3 करोड़ रुपये
इसे भी पढ़ें- इस स्टॉक में मची तबाही! 12 फीसदी तक टूटे शेयर, जानें क्यों मची खलबली ?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
AI से एटॉमिक एनर्जी तक! गौतम अडानी ने AGM में दिखाया कंपनी का फ्यूचर, निवेश के बड़े ऐलानों से शेयरों में तेजी
FII का 110 दिन में ₹1100 करोड़ का सेलिंग प्रेशर! बैंकिंग शेयरों में बिकवाली क्यों, जानें किन स्टॉक्स में बन रहा मौका?
4 कंपनियों की बाजार में एंट्री, दो IPO डिस्काउंट पर लिस्ट, दो में लगा अपर सर्किट, GMP नहीं आया काम!
