इस स्टॉक में मची तबाही! 12 फीसदी तक टूटे शेयर, जानें क्यों मची खलबली ?

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी के नतीजों में भी दबाव देखने को मिला. कंपनी की आय 339 करोड़ रुपये से घटकर 181 करोड़ रुपये रह गई. यह सालाना आधार पर 46.66 फीसदी की गिरावट है. वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट 24 करोड़ रुपये से फिसलकर 57 करोड़ रुपये के घाटे में पहुंच गया. कमजोर नतीजों के बीच लाइसेंस से जुड़ी नेगेटवि खबर ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है.

भयंकर बिकवाली Image Credit: Canva

Som Distilleries & Breweries के शेयरों में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. कंपनी के भोपाल प्लांट का आबकारी लाइसेंस आवेदन खारिज होने की खबर के बाद निवेशकों ने शेयर से दूरी बनाई, जिससे स्टॉक 12 फीसदी से ज्यादा टूट गया. कंपनी का शेयर 12.3 फीसदी की गिरावट के साथ 66.03 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया. हालांकि, बाद में थोड़ी रिकवरी भी देखने को मिली. इससे पहले शेयर 75.36 रुपये पर बंद हुआ था. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 1,433 करोड़ रुपये है.

आखिर क्या हुआ?

Som Distilleries ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी कि मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भोपाल प्लांट का आबकारी लाइसेंस जारी करने का आवेदन खारिज कर दिया है. कंपनी के मुताबिक उसने शो कॉज नोटिस के जवाब में सभी जरूरी दस्तावेज और विस्तृत स्पष्टीकरण जमा किए थे. इसके बावजूद कंपनी का मानना है कि उसके जवाब और रिकॉर्ड पर मौजूद संबंधित अदालत के आदेश पर पर्याप्त विचार नहीं किया गया.

कानूनी विकल्प तलाश रही है कंपनी

कंपनी ने कहा है कि वह लाइसेंस बहाल कराने के लिए सभी उचित कानूनी कदम उठा रही है. मैनेजमेंट फिलहाल विभिन्न हितधारकों के साथ बातचीत कर रहा है और कारोबार पर पड़ने वाले असर को कम करने के उपायों का आकलन कर रहा है. कंपनी ने भरोसा जताया है कि वह जल्द से जल्द मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस बहाल कराने का प्रयास करेगी और किसी भी महत्वपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी निवेशकों को देती रहेगी.

वित्तीय प्रदर्शन भी रहा कमजोर

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी के नतीजों में भी दबाव देखने को मिला. कंपनी की आय 339 करोड़ रुपये से घटकर 181 करोड़ रुपये रह गई. यह सालाना आधार पर 46.66 फीसदी की गिरावट है. वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट 24 करोड़ रुपये से फिसलकर 57 करोड़ रुपये के घाटे में पहुंच गया. कमजोर नतीजों के बीच लाइसेंस से जुड़ी नेगेटवि खबर ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है.

कंपनी का कारोबार

Som Distilleries & Breweries की स्थापना 1993 में हुई थी और इसका मुख्यालय भोपाल में है. कंपनी बीयर और Indian Made Foreign Liquor (IMFL) जैसे व्हिस्की, रम, वोडका और ब्रांडी का निर्माण और बिक्री करती है. इसके लोकप्रिय बीयर ब्रांड्स में Hunter, Woodpecker, Black Fort और Legend शामिल हैं. कंपनी की मौजूदगी कई राज्यों में है और यह अपने उत्पादों का निर्यात भी करती है. इसके ग्राहक रिटेल उपभोक्ताओं से लेकर होटल और संस्थागत खरीदारों तक फैले हुए हैं.

इसे भी पढ़ें- डेटा सेंटर ऑर्डर मिलते ही लगा 20% का अपर सर्किट, शेयर ने बनाया नया 52-वीक हाई, रडार पर रखें स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.