डेटा सेंटर ऑर्डर मिलते ही लगा 20% का अपर सर्किट, शेयर ने बनाया नया 52-वीक हाई, रडार पर रखें स्टॉक
शेयर में तेजी के साथ-साथ कारोबार का वॉल्यूम भी काफी मजबूत रहा. सोमवार सुबह तक करीब 18 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जबकि पिछले एक सप्ताह का एवरेज वॉल्यूम करीब 5 लाख शेयर और पिछले एक महीने का औसत वॉल्यूम करीब 4 लाख शेयर रहा था.
Upper circuit stock: Kirloskar Oil Engines के शेयरों में सोमवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कंपनी को डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ नए 52-हफ्ते के हाई पर पहुंच गया. शेयर में तेजी के साथ-साथ कारोबार का वॉल्यूम भी काफी मजबूत रहा. सोमवार सुबह तक करीब 18 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जबकि पिछले एक सप्ताह का एवरेज वॉल्यूम करीब 5 लाख शेयर और पिछले एक महीने का औसत वॉल्यूम करीब 4 लाख शेयर रहा था. बढ़ते वॉल्यूम को बाजार में मजबूत निवेशक रुचि का संकेत माना जाता है.
HyperNext से मिला बड़ा ऑर्डर
Kirloskar Oil Engines ने बताया कि उसे HyperNext से बड़ा ऑर्डर मिला है. HyperNext एक नई पीढ़ी की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जो हाइपरस्केल और एआई आधारित डेटा सेंटर सॉल्यूशन उपलब्ध कराने पर काम कर रही है. कंपनी को यह ऑर्डर बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मिला है, जिसे बाजार ने पॉजिटिव रूप से लिया है.
शेयर ने दिया दमदार रिटर्न
Kirloskar Oil Engines का शेयर पिछले कुछ समय से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है.
- पिछले 1 महीने में शेयर 43 फीसदी चढ़ा है.
- 3 महीने में 73 फीसदी की तेजी दर्ज की है.
- साल 2026 में अब तक शेयर करीब 95 फीसदी उछल चुका है.
- पिछले 1 साल में निवेशकों को 183 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है.
लंबी अवधि की बात करें तो शेयर ने निवेशकों को शानदार कमाई कराई है.
- 3 साल में शेयर करीब 488 फीसदी चढ़ा है.
- 5 साल में लगभग 879 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है.
सुबह 9:50 बजे तक शेयर 2,390.80 रुपये के अपर सर्किट पर ही कारोबार कर रहा था.
क्या करती है कंपनी?
Kirloskar Oil Engines Limited (KOEL) किर्लोस्कर समूह की प्रमुख कंपनी है. कंपनी डीजल इंजन, जेनसेट और एनर्जी सॉल्यूशन बनाने का काम करती है. इसके उत्पाद बिजली उत्पादन, औद्योगिक उपकरण, कृषि और वाटर मैनेजमेंट जैसे कई सेक्टर में इस्तेमाल होते हैं. कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में मौजूद है. KOEL के इंजन 2.5 HP से 1500 HP तक की क्षमता में उपलब्ध हैं, जबकि इसके जेनसेट 2.8 kVA से 3000 kVA तक की क्षमता वाले हैं.
इसे भी पढ़ें- इन 4 शेयरों पर निवेशकों की पैनी नजर! ROCE और ROE मचा रहा धमाल, अलग-अलग सेक्टर की हैं कंपनियां
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Jio IPO ऐलान के बाद शेयरों में लौटी रौनक, रिलायंस और Jio Financial में तेजी; क्या अब बनेगा नया रिकॉर्ड?
बाजार में तेजी, सेंसेक्स 350 अंकों से ज्यादा उछला, निफ्टी 24100 के ऊपर; IT शेयरों में शानदार खरीदारी
कमाल कर रहीं ये 5 कंपनियां! लगातार 4 तिमाहियों से बढ़ रही सेल्स, 1 साल में ही दे दिया 72% तक रिटर्न
