इन 4 शेयरों पर निवेशकों की पैनी नजर! ROCE और ROE मचा रहा धमाल, अलग-अलग सेक्टर की हैं कंपनियां

ROCE यह दिखाता है कि कुल पूंजी का इस्तेमाल कितनी कुशलता से किया जा रहा है. आमतौर पर जिन कंपनियों का ROE और ROCE लगातार ऊंचा रहता है, उन्हें मजबूत बिजनेस मॉडल, बेहतर मैनेजमेंट वाली कंपनियों के रूप में देखा जाता है. आइए जानते हैं ऐसे 4 मिडकैप शेयरों के बारे में जिनका ROE और ROCE 50 फीसदी से ज्यादा है.

High ROE-ROCE वाले शेयर! Image Credit: Money9 Live

किसी भी कंपनी की वित्तीय मजबूती और मुनाफा कमाने की क्षमता को समझने के लिए Return on Equity (ROE) और Return on Capital Employed (ROCE) अहम पैमाने माने जाते हैं. ROE बताता है कि कंपनी शेयरधारकों की पूंजी पर कितना रिटर्न कमा रही है, जबकि ROCE यह दिखाता है कि कुल पूंजी का इस्तेमाल कितनी कुशलता से किया जा रहा है. आमतौर पर जिन कंपनियों का ROE और ROCE लगातार हाई रहता है, उन्हें मजबूत बिजनेस मॉडल, बेहतर मैनेजमेंट वाली कंपनियों के रूप में देखा जाता है. आइए जानते हैं ऐसे 4 मिडकैप शेयरों के बारे में जिनका ROE और ROCE 50 फीसदी से ज्यादा है. ये अलग-अलग सेक्टर से जुड़े हैं.

Procter & Gamble Hygiene and Health Care

  • Procter & Gamble Hygiene and Health Care का मार्केट कैप 30,360 करोड़ रुपये है. शेयर 3.86 फीसदी की तेजी के साथ 9,353 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी एफएमसीजी और हेल्थकेयर सेक्टर में काम करती है. इसके पोर्टफोलियो में महिलाओं की स्वच्छता और हेल्थकेयर से जुड़े कई प्रमुख ब्रांड शामिल हैं.
  • मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की आय 992 करोड़ रुपये से घटकर 941 करोड़ रुपये रही. यह सालाना आधार पर 5.14 फीसदी की गिरावट है. नेट प्रॉफिट भी 156 करोड़ रुपये से घटकर 153 करोड़ रुपये रह गया. इसमें 1.92 फीसदी की कमी दर्ज हुई.
  • रिटर्न रेशियो की बात करें तो कंपनी का ROCE 157 फीसदी और ROE 115 फीसदी है. EPS 264 रुपये है. कंपनी लगभग कर्ज मुक्त है.

Colgate-Palmolive (India)

  • Colgate-Palmolive (India) का मार्केट कैप 54,450 करोड़ रुपये है. शेयर 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 2,002 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी ओरल केयर और पर्सनल केयर सेगमेंट की प्रमुख खिलाड़ी है. Colgate ब्रांड भारतीय बाजार में मजबूत पकड़ रखता है.
  • मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की आय 1,463 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,595 करोड़ रुपये हो गई. यह 9.02 फीसदी की बढ़ोतरी है. हालांकि नेट प्रॉफिट 355 करोड़ रुपये से मामूली घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया.
  • कंपनी का ROCE 108 फीसदी और ROE 82.7 फीसदी है. EPS 48.7 रुपये है. डेट-टू-इक्विटी रेशियो सिर्फ 0.03 गुना है.

Multi Commodity Exchange of India (MCX)

  • MCX का मार्केट कैप 71,512 करोड़ रुपये है. शेयर 2,805 रुपये पर बंद हुआ.
  • MCX देश का सबसे बड़ा कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज है. यह सोना, चांदी, कच्चा तेल और अन्य कमोडिटी में ट्रेडिंग की सुविधा देता है. मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की आय 291 करोड़ रुपये से बढ़कर 889 करोड़ रुपये पहुंच गई. यह 205.5 फीसदी की शानदार वृद्धि है.
  • नेट प्रॉफिट 135 करोड़ रुपये से बढ़कर 530 करोड़ रुपये हो गया. इसमें करीब 293 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
  • कंपनी का ROCE 61.4 फीसदी और ROE 53.5 फीसदी है. मजबूत परिचालन प्रदर्शन के चलते कंपनी ने पिछले एक साल में शानदार नतीजे दिए हैं.

Page Industries

  • Page Industries का मार्केट कैप 44,620 करोड़ रुपये है. शेयर 40,000 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी Jockey और Speedo जैसे लोकप्रिय ब्रांडों की लाइसेंसी है. यह इनरवियर, एथलीजर और लाउंजवियर सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी रखती है.
  • मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की आय 1,098 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,253 करोड़ रुपये हो गई. यह 14.12 फीसदी की बढ़ोतरी है. नेट प्रॉफिट 164 करोड़ रुपये से बढ़कर 179 करोड़ रुपये पहुंच गया. इसमें 9.15 फीसदी का इजाफा हुआ.
  • कंपनी का ROCE 64.4 फीसदी और ROE 54.3 फीसदी है. EPS 685 रुपये है. डेट-टू-इक्विटी रेशियो 0.18 गुना है.

इसे भी पढ़ें- गोली की रफ्तार से भागा ये शेयर, मिला विदेशी ऑर्डर, मुकुल अग्रवाल ने एक दिन में कमाए ₹91400000

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.