गोली की रफ्तार से भागा ये शेयर, मिला विदेशी ऑर्डर, मुकुल अग्रवाल ने एक दिन में कमाए ₹91400000
मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार, Ace Investor Mukul Mahavir Agrawal के पास कंपनी में 1.21 प्रतिशत हिस्सेदारी है. उनके पास कुल 20 लाख शेयर हैं. गुरुवार को शेयर में 45.70 रुपये की तेजी आई. इस आधार पर उनकी होल्डिंग का मूल्य लगभग 9.14 करोड़ रुपये बढ़ गया.
गुरुवार को जहां भारतीय शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला, वहीं Kirloskar Ferrous Industries Ltd (KFIL) के शेयरों ने निवेशकों को चौंका दिया. कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 10.29 प्रतिशत उछलकर 490 रुपये पर पहुंच गए. इस तेजी के पीछे कंपनी को मिला एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर रहा. शेयर में आई इस तेजी का फायदा दिग्गज निवेशक Mukul Mahavir Agrawal को भी मिला, जिनकी होल्डिंग की वैल्यू एक ही कारोबारी सत्र में 9.14 करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गई.
KFIL को मिला 13.51 मिलियन डॉलर का विदेशी ऑर्डर
Kirloskar Ferrous Industries ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे लंदन, ब्रिटेन स्थित एक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक से Pig Iron की सप्लाई का ऑर्डर मिला है. इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी लगभग 30,000 मीट्रिक टन बेसिक ग्रेड Pig Iron की आपूर्ति करेगी. यह सप्लाई FOB आधार पर की जाएगी और भुगतान Letter of Credit के माध्यम से होगा. ऑर्डर का कुल मूल्य लगभग 13.51 मिलियन डॉलर है. कंपनी को इस ऑर्डर की अंतिम खेप 15 अगस्त 2026 तक भेजनी है. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह ऑर्डर किसी संबंधित पक्ष से नहीं मिला है और न ही प्रमोटर समूह या समूह की किसी अन्य कंपनी का ऑर्डर देने वाली संस्था में कोई हित है.
एक दिन में 9.14 करोड़ रुपये बढ़ी मुकुल अग्रवाल की संपत्ति
मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार, Ace Investor Mukul Mahavir Agrawal के पास कंपनी में 1.21 प्रतिशत हिस्सेदारी है. उनके पास कुल 20 लाख शेयर हैं. गुरुवार को शेयर में 45.70 रुपये की तेजी आई. इस आधार पर उनकी होल्डिंग का मूल्य लगभग 9.14 करोड़ रुपये बढ़ गया.
शेयरहोल्डिंग पैटर्न कैसा है?
Q4FY26 के आंकड़ों के अनुसार:
- प्रमोटर हिस्सेदारी: 50.80 प्रतिशत
- FII हिस्सेदारी: 1.78 प्रतिशत
- DII हिस्सेदारी: 12.57 प्रतिशत
- Mukul Mahavir Agrawal: 1.21 प्रतिशत
ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी आया बड़ा उछाल
गुरुवार को कंपनी के शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. करीब 42.6 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जो इसके 20 दिन के औसत वॉल्यूम 2.98 लाख शेयरों से कई गुना अधिक है. बढ़े हुए वॉल्यूम के साथ आई तेजी को बाजार आमतौर पर मजबूत निवेशक भागीदारी का संकेत मानता है.
क्या करती है कंपनी?
Kirloskar Ferrous Industries Ltd भारत की प्रमुख Pig Iron और Casting निर्माताओं में शामिल है. कंपनी ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर, डीजल इंजन, कृषि उपकरण और औद्योगिक मशीनरी जैसे क्षेत्रों को उत्पाद सप्लाई करती है. प्रसिद्ध Kirloskar Group का हिस्सा होने के कारण कंपनी ने Pig Iron और Iron Casting कारोबार में मजबूत पहचान बनाई है. घरेलू बाजार के साथ-साथ निर्यात कारोबार में भी कंपनी लगातार अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है.
इसे भी पढ़ें- लगातार बढ़ रही है EPS, 5 तिमाहियों से दिखा दमदार प्रदर्शन! रडार पर रखें ये 3 स्टॉक्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस फिनटेक शेयर में आएगी 24% की तेजी, Ventura ने दी BUY रेटिंग, 31% CAGR से बढ़ा मुनाफा
राधाकिशन दमानी ने इन 2 केमिकल स्टॉक में लगा रखा है दांव, एक सप्ताह में 19% तक उछला शेयर; रखें नजर
52-वीक हाई पर पहुंचा ये शेयर, FY30 तक 3 गुना रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य; रडार पर रखें स्टॉक
