TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो का यह स्टॉक बना रॉकेट, खबर आते ही लगा अपर सर्किट, रडार पर रखें शेयर

मंगलवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 58.60 रुपये की बढ़त के साथ 1,232 रुपये पर पहुंच गया और 4.99 प्रतिशत के अपर सर्किट में लॉक हो गया. शेयर ने पिछले एक सप्ताह में 11.53 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. वहीं, साल 2026 में अब तक यह 65.62 प्रतिशत चढ़ चुका है. पिछले एक वर्ष में भी शेयर ने 63.44 प्रतिशत का मजबूत रिटर्न देकर निवेशकों को शानदार कमाई कराई है.

Mukul Agrawal Image Credit: Canva/ Money9

मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में शामिल KRN Heat Exchanger and Refrigeration Ltd के शेयर मंगलवार को निवेशकों के रडार पर रहे. कंपनी द्वारा अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी में 235.26 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी देने और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बढ़ती हिस्सेदारी के बाद शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कारोबार के दौरान शेयर 4.99 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 1,232 रुपये पर पहुंच गया.

सब्सिडियरी में करेगी 235 करोड़ रुपये का निवेश

कंपनी की बोर्ड फाइनेंस कमेटी ने 9 जून 2026 को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी KRN HVAC Products Private Ltd (KHPL) में 235.26 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है. यह निवेश सब्सिडियरी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा. कंपनी ने बताया कि यह राशि Qualified Institutions Placement (QIP) के जरिए जुटाई गई पूंजी से लगाई जाएगी. इस निवेश के तहत KRN Heat Exchanger, KHPL के 78,41,917 इक्विटी शेयर 300 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर सब्सक्राइब करेगी. इस कीमत में 10 रुपये की फेस वैल्यू और 290 रुपये का सिक्योरिटीज प्रीमियम शामिल हैं. कंपनी के अनुसार पूरा निवेश नकद भुगतान के जरिए किया जाएगा और अगले एक महीने के भीतर यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है.

सब्सिडियरी का प्रदर्शन भी मजबूत

KRN HVAC Products Private Ltd कंपनी की 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है. वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान इस इकाई ने 218.85 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था. कंपनी को उम्मीद है कि अतिरिक्त पूंजी मिलने से सब्सिडियरी की परिचालन क्षमता मजबूत होगी और भविष्य की विकास योजनाओं को गति मिलेगी.

FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी

ताजा शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. 31 मार्च 2026 तक FII की हिस्सेदारी बढ़कर 6.66 प्रतिशत हो गई, जो पिछले तिमाही में 5.31 प्रतिशत थी. यह बढ़ोतरी दर्शाती है कि संस्थागत निवेशकों का कंपनी के कारोबार और भविष्य की संभावनाओं पर भरोसा मजबूत हुआ है.

मुकुल अग्रवाल की हिस्सेदारी

कंपनी के मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल के पास KRN Heat Exchanger and Refrigeration Ltd में 1.61 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. बाजार में अक्सर उनके निवेश वाले शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहती है.

शेयर का प्रदर्शन

मंगलवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 58.60 रुपये की बढ़त के साथ 1,232 रुपये पर पहुंच गया और 4.99 प्रतिशत के अपर सर्किट में लॉक हो गया. शेयर ने पिछले एक सप्ताह में 11.53 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. वहीं, साल 2026 में अब तक यह 65.62 प्रतिशत चढ़ चुका है. पिछले एक वर्ष में भी शेयर ने 63.44 प्रतिशत का मजबूत रिटर्न देकर निवेशकों को शानदार कमाई कराई है.

इसे भी पढ़ें- विदेशी निवेशकों पर RBI मेहरबान! NRI-OCI के लिए बढ़ाई निवेश की सीमा, क्या शेयर बाजार में लौटेगी रौनक?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.