18 जून से खुलेगा इस एथनिक वियर कंपनी का IPO, ₹108 है प्राइस बैंड; जानें लॉट साइज और अन्य डिटेल
Riyaasat Lifestyle Limited का 30.77 करोड़ रुपये का आईपीओ 18 जून को खुलेगा और 22 जून तक निवेशक इसमें आवेदन कर सकेंगे. कंपनी एथनिक वियर कारोबार से जुड़ी है और गुजरात व महाराष्ट्र में 6 एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट संचालित करती है. आईपीओ का प्राइस बैंड 102 से 108 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.
Riyaasat Lifestyle IPO: एथनिक वियर से जुड़ी कंपनी Riyaasat Lifestyle Limited अपना IPO निवेशकों के लिए 18 जून को खोलने जा रही है. यह एक बुक बिल्डिंग इश्यू है, जिसके जरिये कंपनी 30.77 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू है और इसमें 0.28 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे. निवेशक 22 जून तक इस इश्यू में अप्लाई कर सकेंगे. कंपनी के शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर 25 जून को लिस्ट होने की संभावना है.
क्या है प्राइस बैंड
Riyaasat Lifestyle IPO का प्राइस बैंड 102 रुपये से 108 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. यह इश्यू पूरी तरह फ्रेश शेयरों का है, जिससे जुटाई गई अमाउंट का यूज कंपनी अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में करेगी. IPO 18 जून को खुलेगा और 22 जून को बंद होगा. शेयरों का आवंटन 23 जून को होने की संभावना है.
निवेश के लिए कितना पैसा चाहिए
इस IPO में आवेदन करने के लिए निवेशकों को कम से कम 2 लॉट के लिए बोली लगानी होगी. एक लॉट में 1200 शेयर शामिल हैं. यानी रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 2400 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा. ऊपरी प्राइस बैंड 108 रुपये के हिसाब से निवेशकों को कम से कम 2.59 लाख रुपये का निवेश करना होगा. HNI निवेशकों के लिए न्यूनतम 3 लॉट का आवेदन जरूरी है, जिसके लिए लगभग 3.88 लाख रुपये की जरूरत होगी.
क्या कारोबार करती है कंपनी
Riyaasat Lifestyle Limited की स्थापना अक्टूबर 2021 में हुई थी. कंपनी पुरुषों और महिलाओं के लिए एथनिक वियर तैयार और बेचती है. इसके प्रोडक्ट में कुर्ता, पायजामा, शेरवानी, जोधपुरी, लहंगा और गाउन जैसे परिधान शामिल हैं. कंपनी का दावा है कि उसके सभी प्रोडक्ट क्वालिटी वाले कपडे़ और आकर्षक डिजाइन के साथ तैयार किए जाते हैं, जिससे ग्राहकों को आराम और स्टाइल दोनों मिलते हैं.
यह भी पढ़ें- IPO में पैसा लगाएं या FPO में? निवेशकों के लिए क्या है बेहतर ऑप्शन, दांव लगाने से पहले जान लें 3 बड़े फर्क
इस कंपनी को मिला अहम जिम्मेदारी
इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर Mark Corporate Advisors Pvt Ltd हैं, जबकि Skyline Financial Services Pvt Ltd को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है. Nikunj Stock Brokers Ltd इस इश्यू के मार्केट मेकर की भूमिका निभाएगी. कंपनी को उम्मीद है कि IPO से जुटाई गई कैपिटल उसके विस्तार और ब्रांड को मजबूत करने में मदद करेगी.
Latest Stories
Ardee Industries IPO Day 2: दूसरे दिन 3 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब, NII और रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाई बोली
10 अगस्त से खुलेगा Molbio Diagnostics का IPO, प्राइस बैंड हुआ तय; ₹940 करोड़ जुटाएगी यह हेल्थकेयर कंपनी
7 अगस्त से खुलेगा LEAP India IPO, KKR ने भी कंपनी में लगा रखा है दांव; जानें GMP का हाल
