पैकेजिंग इंडस्ट्री की रानी है यह कंपनी, 35% बाजार पर कब्जा, Colgate-P&G जैसे दिग्गज हैं क्लाइंट, 1 महीने में 14% चढ़ा शेयर

लैमिनेटेड प्लास्टिक ट्यूब सेगमेंट में मजबूत वैश्विक पकड़ रखने वाली EPL लिमिटेड ने ओरल केयर बाजार में 35% हिस्सेदारी के साथ खुद को इस इंडस्ट्री की अग्रणी कंपनी के रूप में स्थापित किया है. इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और बड़े ग्लोबल ब्रांड्स के साथ लंबे संबंधों के दम पर कंपनी लगातार स्थिर बढ़ोतरी और मजबूत मार्जिन प्रदर्शन दर्ज कर रही है.

EPL Limited Share: भारत की पैकेजिंग इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन चुकी EPL Limited ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान कायम की है. लैमिनेटेड प्लास्टिक ट्यूब सेगमेंट में कंपनी दुनिया की अग्रणी कंपनियों में शामिल है और ग्लोबल ओरल केयर ट्यूब मार्केट में करीब 35% हिस्सेदारी रखती है. मजबूत क्लाइंट नेटवर्क, इनोवेशन और स्थिर मार्जिन के दम पर कंपनी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है.

शेयर का हाल

कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹6,938 करोड़ है. शुक्रवार को इसके शेयर ₹217 के स्तर पर बंद हुए हैं और 17.7 के पीई पर ट्रेड कर रहे हैं, जो इंडस्ट्री पीई 20.78 से कम है. बीते एक महीने में शेयर 14% से अधिक चढ़े.

मजबूत मार्केट पकड़

tradebrains की रिपोर्ट के अनुसार, EPL लिमिटेड हर साल 9 अरब से ज्यादा ट्यूब का निर्माण करती है. कंपनी के 12 देशों में फैले 20 आधुनिक प्लांट इसकी वैश्विक पहुंच मजबूत करते हैं. ग्लोबल ओरल केयर ट्यूब मार्केट में कंपनी नंबर-1 पोजीशन पर है. लंबे समय से जुड़े क्लाइंट्स और लगातार उत्पाद नवाचार ने इसे यह बढ़त दिलाई है.

Q3FY26 में कंपनी के कुल ट्यूब कारोबार में:

  • 47% योगदान ओरल केयर से
  • 53% योगदान पर्सनल केयर और अन्य से आया
  • ओरल केयर बिजनेस ने लंबे समय में 4% की CAGR दर्ज की है, जो इस सेगमेंट में स्थिर मांग को दिखाता है.

इनोवेशन और बैकवर्ड इंटीग्रेशन से बढ़त

EPL की सबसे बड़ी ताकत इसका पूरी तरह बैकवर्ड-इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल है. कंपनी भारत और चीन में खुद लैमिनेट शीट बनाती है और फिर उन्हें कस्टमाइज्ड ट्यूब में बदलती है. करीब 90% लैमिनेट पेटेंटेड हैं, जिससे कंपनी को बेहतर क्वालिटी, मजबूत बैरियर प्रॉपर्टीज और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस देने में बढ़त मिलती है.

भौगोलिक विविधता से स्थिरता

EPL चार प्रमुख क्षेत्रों AMESA, EAP, अमेरिका और यूरोप में ऑपरेट करती है. हर क्षेत्र कंपनी की आय में लगभग 21-28% योगदान देता है. Q3FY26 में चार में से तीन क्षेत्रों ने डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की, खासकर अमेरिका और EAP सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला.

ये हैं क्लाइंट्स

कंपनी के ग्राहक पोर्टफोलियो में दुनिया की कई बड़ी और प्रतिष्ठित ब्रांड्स शामिल हैं. इनमें Colgate-Palmolive, Procter & Gamble (P&G), Unilever, GlaxoSmithKline (GSK), Toms of Maine, WEIMEIZI, Patanjali Ayurved, Johnson & Johnson, Dabur, Liby और Amway जैसी कंपनियां शामिल हैं.

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

वित्त वर्ष 2026 के दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 1163 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया है, जो सितंबर तिमाही के 1218 करोड़ रुपये से कम है. मुनाफे के मोर्चे पर कंपनी संघर्ष कर रही है. कई तिमाही से कंपनी का प्रॉफिट घटता ही जा रहा है. 2025 के मार्च तिमाही में मुनाफा 116 करोड़ रुपये था, जो दिसंबर तिमाही में घटकर 83 करोड़ रुपये रह गया.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.