Stock Market Holiday: इस मंगलवार बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE पर नहीं होगा कारोबार
दशहरे के मौके पर मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को NSE और BSE में ट्रेडिंग बंद रहेगी. इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव्स और अन्य संबंधित सेगमेंट में कारोबार नहीं होगा. नवंबर में 10 और 24 तारीख को, जबकि दिसंबर में 25 तारीख को बाजार बंद रहेगा.

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते अच्छी तेजी देखने को मिली. IT शेयरों में जोरदार खरीदारी के दम पर Nifty 50 और सेंसेक्स ने अप्रैल के बाद अपनी सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त दर्ज की. अब निवेशकों और ट्रेडर्स को अगले हफ्ते बाजार में कारोबार की योजना बनाने से पहले छुट्टी का ध्यान रखना होगा. दशहरे के मौके पर मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे यानी इस दिन NSE और BSE पर ट्रेडिंग नहीं होगी. इसके बाद नवंबर और दिसंबर में भी बाजार कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा.
दशहरे पर 20 अक्टूबर को बंद रहेंगे NSE और BSE
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की वेबसाइट पर दिए गए कैलेंडर के मुताबिक, मंगलवार, 20 अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी के कारण शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा. इस दिन कैपिटल मार्केट, डेरिवेटिव्स मार्केट, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) और डेट मार्केट में ट्रेडिंग बंद रहेगी.
वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर भी मंगलवार को छुट्टी रहेगी. इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, NDS-RST, ट्राई-पार्टी रेपो, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और EGR सेगमेंट में कारोबार नहीं होगा. ऐसे में शेयर खरीदने-बेचने की योजना बना रहे निवेशकों को अपनी ट्रेडिंग रणनीति इसी हिसाब से तैयार करनी चाहिए.
नवंबर और दिसंबर में कब बंद रहेगा बाजार?
20 अक्टूबर की छुट्टी अक्टूबर 2026 में शेयर बाजार की दूसरी और आखिरी छुट्टी होगी. इसके बाद नवंबर और दिसंबर में भी सामान्य कारोबारी दिनों में बाजार बंद रहेगा.
नवंबर 2026 में छुट्टियां:
- 10 नवंबर, मंगलवार: दिवाली-बलिप्रतिपदा के मौके पर NSE और BSE में कारोबार बंद रहेगा.
- 24 नवंबर, मंगलवार: प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा.
दिसंबर 2026 में छुट्टी:
- 25 दिसंबर, शुक्रवार: क्रिसमस के मौके पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी.
इन तारीखों को ध्यान में रखकर निवेशक अपने ट्रेड, निवेश और सेटलमेंट से जुड़े कामों की योजना बना सकते हैं.
पिछले हफ्ते बाजार में रही जोरदार तेजी
भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते अच्छी तेजी देखने को मिली. वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजों के बीच IT शेयरों के शानदार प्रदर्शन ने बाजार को सहारा दिया. हालांकि, बैंकिंग और कंज्यूमर सेक्टर के शेयरों पर दबाव बना रहा.
इसे भी पढ़ें- सरकार की इस स्कीम में इंवेस्टर हुए मालाल, 1 लाख का इंवेस्टमेंट हुआ 2.92 लाख रुपये