हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 23900 के ऊपर; मजबूती के साथ खुला रुपया

अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है. हालांकि इस समझौते को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी मिलना बाकी है. इस बीच ईरान की सेना ने गुरुवार देर रात मिसाइल हमले किए. पेंटागन के अनुसार ईरान ने कुवैत की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागीं और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास ड्रोन हमले भी किए.

BSE Image Credit: Canva, tv9

Stock Market Opening Bell : ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के दम पर शुक्रवार, 29 मई को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 208.40 अंक यानी 0.27 प्रतिशत चढ़कर 76,076.20 पर कारोबार करता दिखा. वहीं निफ्टी 37.20 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,944.35 पर पहुंच गया. बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. NSE पर 1,483 शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,107 शेयरों में गिरावट रही. 212 शेयर बिना बदलाव के कारोबार करते दिखे.

आईटी शेयरों में जोरदार तेजी

निफ्टी पर Wipro, Infosys, HCL Tech, TCS और Reliance Industries प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे. वहीं Bajaj Auto, ONGC, Adani Ports, Coal India और Eternal में कमजोरी देखने को मिली. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी में करीब 3 प्रतिशत की मजबूत तेजी रही. इसके अलावा पीएसयू बैंक और फार्मा शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली. दूसरी तरफ मेटल, एफएमसीजी और केमिकल सेक्टर दबाव में रहे.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी

ब्रॉडर मार्केट में भी पॉजिटिव माहौल दिखा. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.19 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए.

अमेरिका-ईरान तनाव पर नजर

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है. हालांकि इस समझौते को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी मिलना बाकी है. इस बीच ईरान की सेना ने गुरुवार देर रात मिसाइल हमले किए. पेंटागन के अनुसार ईरान ने कुवैत की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागीं और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास ड्रोन हमले भी किए.

आज आएंगे कई कंपनियों के नतीजे

आज InterGlobe Aviation, Aegis Logistics, Bajaj Hindusthan Sugar, BEML, Glenmark Pharmaceuticals, Gujarat Gas, GVK Power & Infrastructure, Inox Wind, Ipca Laboratories, Lumax Auto Technologies, Natco Pharma, Olectra Greentech, Rubicon Research और Steel Strips Wheels अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी.

रुपये में मजबूती

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को मजबूती के साथ खुला. रुपया 95.57 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि बुधवार को यह 95.69 पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-NSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजारों में तेजी ( 9:02 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 42 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 1400 अंकों की तेजी देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 142 अंकों की मजबूती देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.73 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 2.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.

बुधवार को कैसा रहा था बाजार?

बुधवार, 27 मई को भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स 142 अंक टूटकर 75,868 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 7 अंक फिसलकर 23,907 पर आ गया. कारोबार के दौरान फाइनेंशियल और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में दबाव देखने को मिला. वहीं मेटल, मीडिया और ऑटो सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी दर्ज की गई.

इसे भी पढ़ें- क्या फिर टूटेगा बाजार? US-Iran टेंशन गहराया, एशियाई बाजारों में बड़ी बिकवाली; Gift Nifty 2 फीसदी नीचे

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.