बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 163 अंक फिसला, निफ्टी 22700 के नीचे आया; Trent के शेयरों में आई तेजी
निफ्टी के सेक्टोरल इंंडेक्स में आईटी शेयरों में तेजी देखने को मिली. निफ्टी में टॉप गेनर शेयरों में ट्रेंट, विप्रो, पावर ग्रिड कॉर्प, टेक महिंद्रा और इंफोसिस शामिल रहे. वहीं इंटरग्लोब एविएशन, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस में कमजोरी दिखी.

Stock Market Opening Bell: मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच 6 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई, लेकिन शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिला. सेंसेक्स 163.24 अंक या 0.22 फीसदी गिरकर 73,156.31 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 40.75 अंक या 0.18 फीसदी टूटकर 22,672.35 के स्तर पर था. इस दौरान करीब 1370 शेयरों में बढ़त, 1471 में गिरावट और 255 शेयर फ्लैट रहे. निफ्टी में प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में ट्रेंट, विप्रो, पावर ग्रिड कॉर्प, टेक महिंद्रा और इंफोसिस शामिल रहे. वहीं इंटरग्लोब एविएशन, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस में कमजोरी दिखी.
रुपया मजबूत खुला
सोमवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 93.10 के पिछले बंद के मुकाबले मजबूत होकर 93.06 पर खुला.
ट्रेंट में तेजी का कारण
ट्रेंट के शेयर में करीब 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली और यह 3,664 रुपये के आसपास पहुंच गया. कंपनी के Q4 स्टैंडअलोन नतीजे मजबूत रहे, जहां मर्चेंडाइज बिक्री से रेवेन्यू (अन्य ऑपरेटिंग आय को छोड़कर) 21 फीसदी बढ़कर 4,937 करोड़ रुपये रहा.
31 मार्च 2026 तक कंपनी का रिटेल पोर्टफोलियो बढ़कर 1,286 स्टोर्स तक पहुंच गया है, जिसमें 300 वेस्टसाइड, 963 ज़ूडियो (जिसमें UAE के 6 स्टोर्स शामिल हैं) और अन्य लाइफस्टाइल सेगमेंट के 23 स्टोर्स शामिल हैं. यही मजबूत ग्रोथ ट्रेंट के शेयर में खरीदारी का प्रमुख कारण बनी.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
एशियाई बाजार का हाल ( 9:05 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी लगभग 13 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 368 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 179 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 489 अंकों की तेजी रही थी.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 0.88 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
गुरुवार को कैसा रहा था बाजार?
2 अप्रैल को बाजार में शानदार रिकवरी रही थी. सेंसेक्स ने 2 अप्रैल को अपने इंट्राडे लो से 1,773 अंकों की जोरदार वापसी की. दिन की शुरुआत में यह भारी दबाव में खुला और गिरकर 71,545 तक पहुंच गया था. हालांकि, बाद में बाजार में खरीदारी बढ़ी, जिससे यह 185 अंक की बढ़त के साथ 73,320 पर बंद हुआ. निफ्टी ने भी 22,182 के निचले स्तर से उछाल दिखाते हुए 531 अंकों की रिकवरी की. अंत में यह 34 अंक चढ़कर 22,713 के स्तर पर बंद हुआ.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.