30 जून को इन शेयरों पर रखें नजर: HDFC Bank, Yes Bank, Bandhan Bank समेत कई स्टॉक्स फोकस में

30 जून के कारोबार में HDFC Bank, Yes Bank, Bandhan Bank, Sterling & Wilson Renewable Energy, RITES, Jagsonpal Pharmaceuticals, Juniper Hotels और SJVN के शेयर फोकस में रह सकते हैं. इन कंपनियों से जुड़े CFO नियुक्ति और इस्तीफे, फंड जुटाने की योजना, बड़े अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर, अधिग्रहण, MOU और पावर परचेज एग्रीमेंट जैसी अहम खबरें बाजार की चाल तय कर सकती हैं.

फोकस में स्टॉक्स Image Credit: Canva

Stocks to Watch : भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दो दिनों की तेजी के बाद मुनाफावसूली देखने को मिली. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 372.10 अंक गिरकर 76,728.37 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 109.75 अंक टूटकर 23,946.25 पर आ गया. बाजार में 1,681 शेयरों में तेजी रही, 2,471 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 202 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए. ऐसे में 30 जून के कारोबार में कुछ शेयर खबरों के चलते निवेशकों की नजर में रह सकते हैं.

HDFC Bank

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank ने Axis Bank के निवर्तमान मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) पुनीत शर्मा को अपना नया CFO नियुक्त करने की तैयारी शुरू कर दी है. इस खबर पर निवेशकों की नजर रहेगी.

Sterling & Wilson Renewable Energy

कंपनी ने बताया कि उसकी 50:50 ज्वाइंट वेंचर (JV) कंपनी, जो Hassan Allam Construction के साथ बनाई गई है, को मिस्र (Egypt) के West Minya Solar Project के लिए करीब 560 मिलियन डॉलर का लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) मिला है. यह ऑर्डर कंपनी के अंतरराष्ट्रीय रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार को मजबूत करेगा.

Bandhan Bank

Bandhan Bank ने जानकारी दी कि उसके मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) और प्रमुख प्रबंधकीय अधिकारी राजीव मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बैंक को उनका इस्तीफा 29 जून 2026 को प्राप्त हुआ.

Yes Bank

Yes Bank के बोर्ड ने 7,500 करोड़ रुपये तक की राशि योग्य प्रतिभूतियां (Eligible Securities) जारी करके जुटाने की मंजूरी दी है. इसके अलावा बैंक 8,500 करोड़ रुपये तक डेट सिक्योरिटीज जारी कर भी पूंजी जुटाने की योजना बना रहा है. हालांकि इसके लिए शेयरधारकों और रेगुलेटरी मंजूरी जरूरी होगी.

RITES

सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी RITES ने Container Corporation of India (CONCOR) के साथ एक समझौता (MoU) किया है. दोनों कंपनियां मिलकर लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टओं के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) सेवाएं देंगी. इसमें योजना बनाने से लेकर डिजाइन, निर्माण और कमीशनिंग तक की सेवाएं शामिल होंगी.

Jagsonpal Pharmaceuticals

कंपनी ने घरेलू दवा कारोबार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए Aequitas Healthcare Pvt. Ltd. में 85 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने हेतु शेयर परचेज एग्रीमेंट (SPA) पर हस्ताक्षर किए हैं.

Juniper Hotels

Juniper Hotels ने बताया कि कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी तरुण जेटली ने इस्तीफा दे दिया है. वह 15 जुलाई 2026 से अपने पद से अलग हो जाएंगे.

SJVN

सरकारी कंपनी SJVN ने Gujarat Urja Vikas Nigam Ltd. (GUVNL) के साथ 658 मेगावाट क्षमता वाली तीन जलविद्युत प्रोजेक्टओं से बिजली सप्लाई के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) पर साइन किए हैं. इनमें धौलासिद्ध (66 मेगावाट), लुहरी स्टेज-1 (210 मेगावाट) और सुन्नी डैम (382 मेगावाट) प्रोजेक्ट शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- इस स्टॉक में लगा अपर सर्किट, मिला करोड़ों का इंटरनेशनल ऑर्डर, 52-वीक लो से नॉनस्टॉप भाग रहे शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.