Stocks to Watch: आज Coal India से Paytm तक इन 11 शेयरों पर रखें नजर, दिख सकती है हलचल

शेयर बाजार में गुरुवार को शानदार रिकवरी के बाद शुक्रवार को कई शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. Coal India को रेयर अर्थ मैग्नेट मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट के लिए LoI मिला है, जबकि Paytm ने 200 करोड़ रुपये तक के निवेश की योजना को मंजूरी दी है. ACME Solar ने राजस्थान में 57.69 MW की FDRE क्षमता चालू की है. इसके अलावा Jindal Steel, Hexaware Technologies, Ashoka Buildcon, Max Estates और Go Digit भी खबरों के चलते फोकस में रहेंगे.

Coal India को रेयर अर्थ मैग्नेट मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट के लिए मिला LoI. Image Credit: Canva/ Money9

गुरुवार को शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली. शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी लौटी और सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए. निफ्टी 50 करीब 286 अंक यानी 1.14 फीसदी चढ़कर 25,514 के स्तर पर पहुंच गया. इसके साथ ही इंडेक्स ने एक बार फिर 25,500 का अहम स्तर हासिल कर लिया. बाजार में आई इस तेजी के बीच शुक्रवार को कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. इनमें Coal India, Paytm, ACME Solar, Jindal Steel और Hexaware Technologies जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इन कंपनियों ने कारोबार, निवेश, प्रोजेक्ट और रेगुलेटरी मंजूरी से जुड़ी अहम जानकारी दी है. ऐसे में निवेशकों की नजर इन शेयरों पर रहने वाली है.

Coal India और Paytm में क्या है खबर?

कंपनी को भारी उद्योग मंत्रालय से Sintered Rare Earth Permanent Magnets के मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने वाली योजना के तहत Letter of Intent (LoI) मिला है. कंपनी NFTDC के साथ कंसोर्टियम की लीड मेंबर है. इस प्रोजेक्ट के लिए कंसोर्टियम L2 बिडर घोषित हुआ है. 19 नवंबर को जारी LoI के बाद कंपनी का शेयर फोकस में रह सकता है.

One 97 Communications की सिंगापुर स्थित सब्सिडियरी Paytm Singapore ने Funding Asia Group के साथ पार्टनरशिप को मंजूरी दी है. इसके तहत Paytm Singapore, Funding Societies की सब्सिडियरी कंपनियों में 200 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी. इसमें करीब 162 करोड़ रुपये लगाकर CardUp Pte. Ltd. में 19.1 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की योजना है. बाकी करीब 38 करोड़ रुपये Funding Societies की किसी अन्य सहयोगी कंपनी में निवेश किए जा सकते हैं.

ACME Solar और Jindal Steel में क्या हुआ?

कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी ACME Sigma Urja के जरिए राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में 57.69 MW की FDRE क्षमता चालू की है. यह 250 MW के बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा है. इसके तहत 100.02 MW की सोलर क्षमता और 57.69 MW/265.38 MWh का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम शामिल है.

Jindal Steel: कंपनी की अप्रत्यक्ष सब्सिडियरी Wollongong Resources को ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स लैंड एंड एनवायरनमेंट कोर्ट से पर्यावरण से जुड़े मामले में फैसला मिला है. कंपनी इस आदेश का आकलन कर रही है. कंपनी के मुताबिक, मामले में शामिल रकम महत्वपूर्ण नहीं है और इससे उसके वित्तीय या ऑपरेशनल कामकाज पर कोई बड़ा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है.

इन कंपनियों के शेयरों पर भी रहेगी नजर

Highway Infrastructure: कंपनी को मध्य प्रदेश में CISF की 12वीं रिजर्व बटालियन के निर्माण से जुड़े प्रोजेक्ट के लिए CPWD से Letter of Commencement मिला है. यह प्रोजेक्ट सीहोर जिले के जमुनिया तालाब गांव में बनाया जाना है.

Hexaware Technologies: कंपनी ने 2026 के व्यापक ऑडिट के बाद Microsoft Azure Expert Managed Service Provider का दर्जा रिन्यू कराया है. इसके साथ कंपनी का यह लगातार चौथा साल है, जब उसे यह मान्यता मिली है.

Max Estates: कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी Acreage Builders के 14.55 लाख नॉन-कन्वर्टिबल रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयरों की खरीद की है. इसके लिए कंपनी ने करीब 1.45 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इन शेयरों पर 10 फीसदी डिविडेंड मिलेगा.

यह भी पढ़े– RIL Share: अभी और चढ़ेगा मुकेश अंबानी का शेयर, JPMorgan ने दिया ₹1675 का टारगेट, 23% तेजी की उम्मीद

Ashoka Buildcon से Capri Global तक ये शेयर भी फोकस में

Ashoka Buildcon: कंपनी की सऊदी अरब स्थित सब्सिडियरी को जॉइंट वेंचर में मिला 351.37 मिलियन सऊदी रियाल का प्रोजेक्ट रद्द हो गया है. कंपनी के मुताबिक, प्रोजेक्ट को नियोक्ता Diriyah Company ने अपने आंतरिक कारणों से रद्द किया है. कंपनी इस मामले में आगे की जानकारी जुटा रही है.

Pace Digitek: कंपनी को BSE से 250 करोड़ रुपये के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) की प्रस्तावित लिस्टिंग के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिली है.

Capri Global Capital: कंपनी ने 30 मिलियन डॉलर यानी करीब 279.96 करोड़ रुपये के बॉन्ड आवंटित किए हैं. इन बॉन्ड की लिस्टिंग NSE IFSC पर प्रस्तावित है.

Go Digit General Insurance: कंपनी को IFSCA से GIFT City में IFSC इंश्योरेंस ऑफिस स्थापित करने के लिए रजिस्ट्रेशन मिला है. इससे कंपनी को गुजरात के GIFT City में ब्रांच ऑफिस खोलने की अनुमति मिलेगी.

इस तरह शुक्रवार को Coal India, Paytm, ACME Solar, Jindal Steel से लेकर Ashoka Buildcon और Go Digit तक कुल 11 कंपनियों के शेयर खबरों के दम पर एक्शन में रह सकते हैं. निवेशकों के लिए इन कंपनियों से जुड़ी घोषणाओं और उनके संभावित असर पर नजर रखना अहम होगा.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.