Stocks to Watch: CEAT, PC Jeweller, RIL समेत इन शेयरों में दिखेगा तगड़ा एक्शन, रखें पैनी नजर!
आज के कारोबार में कई शेयर तिमाही नतीजों और अहम कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते फोकस में रह सकते हैं. इसके अलावा, आज Reliance Industries, JSW Steel, Central Bank of India, Federal Bank, Tata Technologies, Poonawalla Fincorp, RBL Bank, Havells India, Globus Spirits, Oberoi Realty, Tatva Chintan Pharma Chem, Turtlemint Fintech Solutions और Vivimed Labs अपने जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी.

Stocks to Watch : 16 जुलाई को शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बीच लगभग फ्लैट बंद हुआ. आईटी और कंज्यूमर शेयरों में खरीदारी रही, जबकि बैंकिंग और रियल्टी शेयरों पर दबाव देखने को मिला. सेंसेक्स 1.44 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,186.87 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 5.75 अंक फिसलकर 24,072.75 पर बंद हुआ. आज के कारोबार में कई शेयर तिमाही नतीजों और अहम कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते फोकस में रह सकते हैं.
आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे
आज Reliance Industries, JSW Steel, Central Bank of India, Federal Bank, Tata Technologies, Poonawalla Fincorp, RBL Bank, Havells India, Globus Spirits, Oberoi Realty, Tatva Chintan Pharma Chem, Turtlemint Fintech Solutions और Vivimed Labs अपने जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी.
Wipro
विप्रो की आईटी सर्विसेज से आय सालाना आधार पर 10.7 प्रतिशत बढ़कर 24,452.9 करोड़ रुपये रही. डॉलर आय 2,614.5 मिलियन डॉलर रही. हालांकि ऑपरेटिंग मार्जिन 17.3 प्रतिशत से घटकर 16 प्रतिशत रह गया. कंपनी का नेट प्रॉफिट 0.6 प्रतिशत बढ़कर 3,356.3 करोड़ रुपये रहा. दूसरी तिमाही के लिए कंपनी ने आईटी सर्विसेज की डॉलर आय 2,574 से 2,627 मिलियन डॉलर रहने का अनुमान दिया है.
Tech Mahindra
कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 31.7 प्रतिशत बढ़कर 1,486.3 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी की आय 17.7 प्रतिशत बढ़कर 15,711.9 करोड़ रुपये रही. डॉलर आय 6.1 प्रतिशत बढ़ी, जबकि EBIT मार्जिन 11.1 प्रतिशत से बढ़कर 14.4 प्रतिशत हो गया.
CEAT
कंपनी का नेट प्रॉफिट 96.4 प्रतिशत गिरकर केवल 4 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि कंपनी की आय 22.4 प्रतिशत बढ़कर 4,318 करोड़ रुपये पहुंची. कंपनी का एकमुश्त घाटा भी बढ़कर 7 करोड़ रुपये हो गया.
WeWork India
कंपनी का नेट लॉस घटकर 4.3 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 14.1 करोड़ रुपये था. कंपनी की आय 27.7 प्रतिशत बढ़कर 683.8 करोड़ रुपये हो गई.
5paisa Capital
कंपनी का नेट प्रॉफिट 11.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग स्थिर है. वहीं कंपनी की आय 13.7 प्रतिशत बढ़कर 88.3 करोड़ रुपये हो गई.
Piramal Finance
कंपनी का नेट प्रॉफिट 66.8 प्रतिशत बढ़कर 461 करोड़ रुपये रहा. कंपनी की आय भी 27.6 प्रतिशत बढ़कर 3,368.3 करोड़ रुपये पहुंच गई.
Hathway Cable
कंपनी का नेट प्रॉफिट 20.9 प्रतिशत घटकर 24.6 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि कंपनी की आय 6.5 प्रतिशत बढ़कर 565.1 करोड़ रुपये रही.
Borosil Renewables
कंपनी ने शानदार वापसी करते हुए 86.8 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 166.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. कंपनी की आय भी 17 प्रतिशत बढ़कर 405.7 करोड़ रुपये रही.
PC Jeweller
कंपनी के बोर्ड ने QIP के जरिए एक या अधिक चरणों में 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस खबर के बाद शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी.
Coal India
कंपनी को गुजरात के खावड़ा स्थित 300 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट में से 200 मेगावाट क्षमता के लिए गुजरात एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (GEDA) से कमीशनिंग सर्टिफिकेट मिल गया है.
Servotech Renewable Power System
कंपनी को उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विकास विभाग से 12 स्थानों पर 900 किलोवाट रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट लगाने का ऑर्डर मिला है.
इसे भी पढ़ें- घाटे से मुनाफे में लौटी यह कंपनी, गोली की रफ्तार से भागे शेयर, कमाई भी हुई दोगुनी; रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.