3 जुलाई को इन शेयरों पर रहेगी नजर, Marico, Coal India, PNB, BPCL समेत कई कंपनियां फोकस में
3 जुलाई के कारोबार में कई शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं. Marico ने मजबूत पहली तिमाही ग्रोथ का अनुमान दिया है, जबकि Coal India की कोयला सप्लाई बढ़ी है. BPCL ने ब्राजील की यूनिट में 100 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की. PNB, Ujjivan SFB और M&M Financial ने मजबूत बिजनेस अपडेट दिए, वहीं Sterlite Technologies ने QIP से 1,500 करोड़ रुपये जुटाए.
Stocks to Watch : भारतीय शेयर बाजार ने 2 जुलाई को शानदार तेजी के साथ कारोबार खत्म किया. सेंसेक्स 579.48 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 77,502.12 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 169.85 अंक यानी 0.71 फीसदी चढ़कर 24,175.70 पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान 2,436 शेयरों में तेजी रही, 1,663 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई, जबकि 165 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए. अब 3 जुलाई के कारोबार में कुछ कंपनियों के ताजा अपडेट और कारोबारी घटनाक्रम के चलते उनके शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं.
Marico
एफएमसीजी कंपनी Marico ने कहा है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में उसकी कंसोलिडेटेड आय में शुरुआती 20 फीसदी के दायरे में बढ़ोतरी रहने की उम्मीद है. यह वृद्धि घरेलू कारोबार, डिजिटल बिजनेस और अंतरराष्ट्रीय कारोबार में मजबूत प्रदर्शन की बदौलत होगी. कंपनी के भारत कारोबार में डबल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज हुई है, जो कई तिमाहियों का सबसे मजबूत स्तर है.
Coal India
Coal India ने जून 2026 में देश के बिजली संयंत्रों को 5.14 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की, जो पिछले साल के इसी महीने के 4.86 करोड़ टन के मुकाबले 5.9 फीसदी अधिक है. गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग के चलते कंपनी की सप्लाई में बढ़ोतरी देखने को मिली.
Bharat Petroleum (BPCL)
सरकारी तेल कंपनी BPCL ने ब्राजील की तेल एवं गैस कंपनी IBV Brasil Petroleo Limitada में बची हुई 39.14 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण 2,312 करोड़ रुपये में पूरा कर लिया है.
LG Electronics India
LG Electronics India को जीएसटी मामले में बड़ी राहत मिली है. जीएसटी अधिकारियों ने वित्त वर्ष 2021-22 से जुड़े 116.72 करोड़ रुपये के प्रस्तावित टैक्स और पेनाल्टी की मांग को कंपनी के पक्ष में फैसला देते हुए वापस ले लिया है.
Sterlite Technologies
Sterlite Technologies ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की है. इस इश्यू में घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने हिस्सा लिया.
Mahindra & Mahindra Financial Services
कंपनी ने अनुमान जताया है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में उसका कुल डिस्बर्समेंट सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़कर करीब 15,560 करोड़ रुपये रहेगा.
Punjab National Bank (PNB)
Punjab National Bank ने बताया कि 30 जून 2026 तक उसका ग्लोबल बिजनेस सालाना आधार पर 10.32 फीसदी बढ़कर 29,99,876 करोड़ रुपये पहुंच गया. यह बढ़ोतरी डिपॉजिट और एडवांस दोनों में लगातार सुधार के चलते हुई है.
Varun Beverages
Varun Beverages ने कहा कि उसकी दक्षिण अफ्रीका स्थित स्टेप डाउन सब्सिडियरी Twizza का उसकी सब्सिडियरी कंपनी Bevco में विलय किया जाएगा. यह पूरी प्रक्रिया बिना किसी नकद भुगतान और बिना नए शेयर जारी किए पूरी होगी.
Ujjivan Small Finance Bank
Ujjivan Small Finance Bank ने जून तिमाही के कारोबारी अपडेट में बताया कि उसके कुल डिपॉजिट सालाना आधार पर 25.1 फीसदी बढ़कर 48,307 करोड़ रुपये हो गए हैं, जो पिछले साल इसी अवधि में 38,619 करोड़ रुपये थे. वहीं, बैंक के CASA डिपॉजिट 37.8 फीसदी बढ़कर 12,930 करोड़ रुपये पहुंच गए.
इसे भी पढ़ें- इस म्यूचुअल फंड ने मचाया धमाल! एक साल में दिया 65% रिटर्न, ताइवान- चीन जैसे बाजारों लगाता है पैसा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
रॉकेट बना ये शेयर! Government of Singapore को एक दिन में ₹174 करोड़ का फायदा; DII ने भी बढ़ाई होल्डिंग
मुकुल अग्रवाल ने इस प्राइवेट बैंक में बढ़ाई हिस्सेदारी, 3 महीने में 45% भागा स्टॉक, रडार पर रखें शेयर
इस शेयर ने भरी उड़ान! रेखा झुनझुनवाला को एक दिन में ₹142065000 का फायदा, FII-DII ने भी लगाया पैसा
