Stocks to Watch: Tata Elxsi, Hero MotoCorp, IT स्टॉक्स समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगी हलचल!
15 जुलाई के कारोबार में Tata Elxsi, LTTS, Anand Rathi, Delhivery, Hero MotoCorp, Kirloskar Brothers और Jammu & Kashmir Bank जैसे शेयर फोकस में रहेंगे. इन कंपनियों ने तिमाही नतीजे, बड़े निवेश, ऑर्डर और कारोबारी अपडेट जारी किए हैं. वहीं IBM के कमजोर नतीजों के बाद आईटी सेक्टर के शेयरों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी.

Stocks to Watch : मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 561.46 अंक टूटकर 77,054.94 और निफ्टी 158.95 अंक फिसलकर 24,052.05 पर बंद हुए. बाजार में 1,422 शेयरों में तेजी रही, जबकि 2,632 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. ऐसे में 15 जुलाई के कारोबार में कई शेयर खबरों के चलते निवेशकों की नजर में रह सकते हैं.
Tata Elxsi
टाटा एलेक्सी ने जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 18.2 फीसदी बढ़कर 170.6 करोड़ रुपये रहा. बेहतर तिमाही नतीजों के चलते शेयर पर नजर रहेगी.
L&T Technology Services (LTTS)
एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के जून तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे. कंपनी का रेवेन्यू, मार्जिन और कॉन्स्टेंट करेंसी ग्रोथ बाजार के अनुमान से बेहतर रही, जबकि मुनाफा अनुमान के अनुरूप रहा. नतीजों के बाद शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है.
Anand Rathi Shares & Stock Brokers
आनंद राठी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही की अच्छी शुरुआत की है. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 2.2 फीसदी बढ़ा. वहीं नेट इंटरेस्ट इनकम, मार्जिन फंडिंग और एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में मजबूत बढ़त दर्ज की गई.
Delhivery
डेल्हीवरी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी Delhivery Financial Services को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से टाइप-2 नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC-ND) के तौर पर पंजीकरण प्रमाणपत्र (CoR) की मंजूरी मिल गई है. इस खबर का असर शेयर पर दिख सकता है.
Hero MotoCorp
हीरो मोटोकॉर्प की कमेटी ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी Ather Energy में 1,000 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त निवेश मंजूर किया है. यह निवेश प्रेफरेंशियल आधार पर इक्विटी शेयर या अन्य पात्र सिक्योरिटीज के जरिए किया जाएगा.
Kirloskar Brothers
किर्लोस्कर ब्रदर्स की ब्रिटेन स्थित पूर्ण सब्सिडियरी वाली सहायक कंपनी SPP Pumps Ltd को Saipem Offshore Construction SPA से 11.67 मिलियन पाउंड (करीब 149.59 करोड़ रुपये) का अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर वर्टिकल पंप और स्पेयर्स की आपूर्ति के लिए है.
IT Stocks
आईटी सेक्टर के शेयरों पर भी नजर रहेगी. IBM के शुरुआती दूसरी तिमाही के नतीजे वॉल स्ट्रीट के अनुमान से कमजोर रहे, जिसके बाद उसके शेयरों में बड़ी गिरावट आई. अमेरिकी बाजार में Infosys और Wipro के एडीआर में भी कमजोरी देखने को मिली, जिसका असर घरेलू आईटी शेयरों पर पड़ सकता है.
Jammu & Kashmir Bank
जम्मू एंड कश्मीर बैंक ने PNB MetLife India Insurance में अपनी 0.5 फीसदी हिस्सेदारी MetLife International Holdings को 120.1 करोड़ रुपये में बेचने की योजना बनाई है. इस अपडेट के चलते शेयर फोकस में रह सकता है.
इसे भी पढ़ें- बल्क डील के बाद फिर रॉकेट बना ये शेयर, एक महीने में 38% की आई रैली, FII ने बढ़ाई होल्डिंग; रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.