Stocks to Watch: HCL Tech, Tata Elxsi, BEML समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!

आज कई दिग्गज कंपनियां अपने तिमाही नतीजे पेश करेंगी, जिनमें SBI Life Insurance, Tech Mahindra, Trent Limited, Havells India, L&T Technology Services, Oracle Financial Services Software और Tata Communications शामिल हैं.

स्टॉक्स इन फोकस. Image Credit: Canva

Stocks to Watch : 21 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार मजबूत तेजी के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 753.03 अंक यानी 0.96 फीसदी चढ़कर 79,273.33 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 211.75 अंक यानी 0.87 फीसदी की तेजी के साथ 24,576.60 के स्तर पर बंद हुआ. इस दौरान करीब 2407 शेयरों में तेजी, 1702 में गिरावट और 148 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी दिखी, जहां Nifty Midcap 100 0.5 फीसदी और Nifty Smallcap 100 करीब 1 फीसदी चढ़े. ऐसे में निवेशकों की नजर आज बाजार पर रहेगी. साथ ही कई शेयरों पर भी होगी, जिनमें खबरों के दम पर हलचल देखने को मिल सकती है.

आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे

आज कई दिग्गज कंपनियां अपने तिमाही नतीजे पेश करेंगी, जिनमें SBI Life Insurance, Tech Mahindra, Trent Limited, Havells India, L&T Technology Services, Oracle Financial Services Software और Tata Communications शामिल हैं.

HCL Technologies

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 24 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. Q4 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू ₹33,981 करोड़ रहा, जो QoQ 0.3 फीसदी और YoY 12.3 फीसदी बढ़ा.

Tata Elxsi

मार्च तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा. नेट प्रॉफिट बढ़कर 220.4 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली तिमाही के 109 करोड़ रुपये से लगभग दोगुना है.

Trent Limited

कंपनी के शेयर Q4 रिजल्ट से पहले लगातार तेजी में हैं. बोर्ड मीटिंग में पहली बार बोनस शेयर जारी करने पर भी विचार किया जा सकता है.

Persistent Systems

कंपनी का नेट प्रॉफिट 529 करोड़ रुपये रहा, जो QoQ 20.4 फीसदी बढ़ा, हालांकि यह अनुमान से थोड़ा कम रहा.

JSW Energy

कंपनी की सब्सिडियरी को छत्तीसगढ़ से 1,447.34 करोड़ रुपये का वाटर चार्ज डिमांड नोटिस मिला है, जो IBC अप्रूवल से पहले की अवधि से जुड़ा है.

Hindustan Zinc

कंपनी 24 अप्रैल को होने वाली बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड पर विचार कर सकती है.

Aurobindo Pharma

कंपनी ने 800 करोड़ रुपये तक के बायबैक के लिए लेटर ऑफ ऑफर फाइल किया है.

BEML

कंपनी को रक्षा मंत्रालय से करीब 590 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसमें ट्रॉल असेंबली की सप्लाई शामिल है.

इसे भी पढ़ें- ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई! ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव- ‘बोला खरीदो’, हफ्ते भर में भागेंगे शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.