SBI Group ने इन 3 स्टॉक्स में लगाया 1759 करोड़ का दांव, एक ने दिया 700% रिटर्न, रखें नजर
Q4 FY26 में State Bank of India Group ने करीब 1759 करोड रुपये का निवेश करते हुए तीन कंपनियों में नई हिस्सेदारी खरीदी. इसमें DLF Limited में सबसे बड़ा निवेश किया गया, जबकि Power Mech Projects Limited और Safari Industries India Limited में भी हिस्सेदारी बढ़ाई गई.
SBI Group Investment: Q4 FY26 में State Bank of India ग्रुप ने शेयर बाजार में बड़ी खरीदारी की है. इस दौरान ग्रुप ने करीब 1759 करोड़ रुपये का निवेश करते हुए कई कंपनियों में नई हिस्सेदारी खरीदी. यह निवेश इस बात का संकेत माना जा रहा है कि इन कंपनियों में आगे मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है. निवेशक भी ऐसे कदमों को ध्यान से देखते हैं क्योंकि यह लॉन्ग टर्म वैल्यू का संकेत देता है. आइए जानते हैं उन तीन कंपनियों के बारे में जहां SBI Group ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.
DLF Limited में सबसे बड़ा निवेश
DLF Limited भारत की बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में शामिल है. Q4 FY26 में SBI Group ने SBI Equity Hybrid Fund के जरिए इसमें 1.1 फीसदी की नई हिस्सेदारी खरीदी. इस निवेश की कुल वैल्यू करीब 1506.3 करोड़ रुपये रही. मार्च 2026 तिमाही में ग्रुप के पास कंपनी के 2.66 करोड़ शेयर थे.
- DLF Limited के शेयर शुक्रवार को 2.4 फीसदी की तेजी के साथ 601 रुपये पर बंद हुए.
- इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 146 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Power Mech Projects में बढ़ाई हिस्सेदारी
Power Mech Projects Limited इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर सेक्टर की प्रमुख कंपनी है. SBI Group ने SBI Flexicap Fund के जरिए इसमें 1.8 फीसदी की नई हिस्सेदारी ली. इस निवेश की वैल्यू करीब 120.9 करोड़ रुपये रही. मार्च 2026 तिमाही में ग्रुप के पास 5.80 लाख शेयर थे.
- Power Mech Projects के शेयर शुक्रवार को 2.53 फीसदी की तेजी के साथ 2346 रुपये पर बंद हुए.
- इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 746 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Safari Industries में भी किया निवेश
Safari Industries India Limited लगेज और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी है. SBI Group ने SBI Life Insurance Company के जरिए इसमें 1.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी. इस निवेश की वैल्यू करीब 114.5 करोड़ रुपये रही. मार्च 2026 तिमाही में ग्रुप के पास 7.37 लाख शेयर थे.
- Safari Industries India Limited के शेयर शुक्रवार को 1.79 फीसदी की तेजी के साथ 1577 रुपये पर बंद हुए.
- इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 454 फीसदी का रिटर्न दिया है.
निवेशकों के लिए क्या है संकेत
SBI Group का यह निवेश पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन को दिखाता है. रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और कंज्यूमर सेक्टर में एक साथ निवेश करना लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्ट्रेटेजी को दिखाता है. आम निवेशकों के लिए यह एक संकेत हो सकता है कि इन सेक्टर में आगे मौके बन सकते हैं. हालांकि निवेश से पहले अपने स्तर पर रिसर्च करना जरूरी है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
जयपुर एयरपोर्ट ने खोला खजाना! इस स्मॉलकैप कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर पर रखें नजर
HDFC Bank vs ICICI Bank Q4 Results: देश के दो दिग्गज प्राइवेट बैंकों ने जारी किया रिजल्ट, डिविडेंड का भी ऐलान; जानें किसने मारी बाजी?
₹2.38 लाख करोड़ का डिफेंस धमाका! BEL-HAL नहीं, अब ये 3 छुपे स्टॉक बन सकते हैं रॉकेट; एक दिन में 16% उछला शेयर
