₹2.38 लाख करोड़ का डिफेंस धमाका! BEL-HAL नहीं, अब ये 3 छुपे स्टॉक बन सकते हैं रॉकेट; एक दिन में 16% उछला शेयर

भारत सरकार द्वारा 2.38 लाख करोड़ रुपये के डिफेंस प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिलने के बाद डिफेंस सेक्टर के शेयरों में हलचल तेज हो गई है. BEL, HAL और BDL के अलावा अब Apollo Micro Systems और Data Patterns जैसे शेयर चर्चा में हैं. ये कंपनियां मिसाइल, फाइटर जेट, रडार और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स के अहम कंपोनेंट तैयार करती हैं.

डिफेंस स्टॉक्स Image Credit: Freepik.com

Defence Stocks: भारत सरकार द्वारा हाल ही में 2.38 लाख करोड़ रुपये के डिफेंस प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिलने के बाद डिफेंस सेक्टर से जुड़े शेयरों में नई हलचल देखी जा रही है. अब तक निवेशकों की नजर Bharat Electronics, HAL और BDL जैसी बड़ी कंपनियों पर थी, लेकिन इस बड़े डिफेंस कैपेक्स चक्र में कुछ ऐसी कंपनियां भी उभर रही हैं, जो मिसाइल, फाइटर जेट, रडार और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स के लिए अहम कंपोनेंट तैयार कर रही हैं. ये कंपनियां वैल्यू चेन के अंदरूनी हिस्से में काम करती हैं और आने वाले समय में बड़े अवसरों का फायदा उठा सकती हैं. तो चलिए आपको बताते हैं उन कंपनियों के बारे में, जिन पर आप नजर रख सकते हैं.

Apollo Micro Systems

Apollo Micro Systems को क्विक रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाइल (QRSAM) प्रोग्राम से बड़ा फायदा मिल सकता है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी भारत के कई स्वदेशी मिसाइल कार्यक्रमों में 60 फीसदी से 63 फीसदी तक इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल सब-सिस्टम्स सप्लाई करती है. कंपनी अग्नि सीरीज, आकाश और अन्य मिसाइल प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी हुई है. इसके अलावा एयर डिफेंस ट्रैक्ड सिस्टम्स, टर्रेट कंट्रोल और काउंटर ड्रोन सिस्टम्स जैसे क्षेत्रों में भी काम करती है.

कंपनी की कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक करीब 1,305 करोड़ रुपये बताई गई है, जो लगभग दो साल की कमाई के बराबर है. बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी हैदराबाद में लगभग 300 करोड़ रुपये का नया मैन्युफैक्चरिंग हब बना रही है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 16.82 फीसदी बढ़कर 282.90 रुपये पर पहुंच गया. बीते एक सप्ताह में इसके शेयर में 24.14 फीसदी की तेजी आई है.

AXISCADES Technologies

AXISCADES Technologies का नाम भी तेजी से उभर रहा है. कंपनी HAL के साथ मिलकर ALH, प्रचंड हेलीकॉप्टर, Su-30, LCA Tejas और Dornier जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए एवियोनिक्स और सिस्टम्स इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस देती है. इसके अलावा कंपनी यूएवी डिजाइन, सर्विलांस सिस्टम्स, C4I सिस्टम्स और टैक्टिकल बैटलफील्ड मैनेजमेंट सॉल्यूशंस में भी काम करती है.

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अगले कुछ वर्षों में एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में टॉप-3 खिलाड़ियों में शामिल होने का लक्ष्य लेकर चल रही है. इसकी “Power 930” रणनीति के तहत वर्ष 2030 तक 9,000 करोड़ रुपये रेवेन्यू का लक्ष्य रखा गया है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 4.90 फीसदी बढ़कर 1,885.50 रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले एक सप्ताह में इसमें 14.47 फीसदी की तेजी आई है.

Data Patterns

Data Patterns डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की मजबूत कंपनी मानी जाती है. कंपनी रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम्स, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और एवियोनिक्स सॉल्यूशंस तैयार करती है. कंपनी Su-30 Upgrade Program के लिए मल्टी-फंक्शन फायर कंट्रोल रडार विकसित कर रही है. इसके अलावा एयरबोर्न रडार सिस्टम्स, जैमर पॉड्स, रडार वॉर्निंग रिसीवर्स और ग्राउंड-बेस्ड एयर डिफेंस सिस्टम्स पर भी काम कर रही है.

मैनेजमेंट के अनुसार Su-30 Upgrade प्रोग्राम से कंपनी को 15,000 करोड़ रुपये से 20,000 करोड़ रुपये तक का अवसर मिल सकता है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.11 फीसदी बढ़कर 3,494.20 रुपये पर पहुंच गया. बीते एक सप्ताह में इसमें 8.72 फीसदी की तेजी आई है.

यह भी पढ़ें: सरकार का बड़ा प्लान, PF वेतन सीमा ₹30000 तक बढ़ाने की तैयारी; लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.