न बड़े नाम, न बड़ी चर्चा… फिर भी आशीष कचोलिया ने इन 4 स्टॉक्स में लगाया पैसा, एक ने तो 5 साल में दिया 9500% का रिटर्न
आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो को देखें तो एक साफ पैटर्न नजर आता है. वह उन कंपनियों में निवेश करते हैं जो किसी खास इंडस्ट्री के छोटे लेकिन अहम हिस्से में काम करती हैं. आइए जानते हैं ऐसी 5 स्मॉलकैप कंपनियों के बारे में जिनमें आशीष कचोलिया ने निवेश कर रखा है.
Ashish Kacholia portfolio: शेयर बाजार में कुछ निवेशक ऐसे होते हैं जो बिना शोर किए बड़े मौके पहचान लेते हैं. उनकी रणनीति ट्रेंड के पीछे भागने की नहीं, बल्कि उन कंपनियों को ढूंढने की होती है जो छोटे लेकिन खास सेगमेंट में मजबूत पकड़ बना रही हों. ऐसे ही निवेशकों में एक नाम है आशीष कचोलिया. खासतौर पर स्मॉल और मिडकैप स्टॉक्स में उनकी पकड़ मानी जाती है.
आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो को देखें तो एक साफ पैटर्न नजर आता है. वह उन कंपनियों में निवेश करते हैं जो किसी खास इंडस्ट्री के छोटे लेकिन अहम हिस्से में काम करती हैं. आइए जानते हैं ऐसी 5 स्मॉलकैप कंपनियों के बारे में जिनमें आशीष कचोलिया ने निवेश कर रखा है.
Aeroflex Industries
Aeroflex इंडस्ट्रियल फ्लो सॉल्यूशन बनाती है. कंपनी ने हाल के समय में अच्छी ग्रोथ दिखाई है. इसकी कमाई में 21 प्रतिशत की बढ़त हुई और मुनाफा भी बढ़ा. कंपनी अब डेटा सेंटर के लिए कूलिंग सॉल्यूशन बना रही है, जो भविष्य का बड़ा मौका माना जा रहा है. इसके प्रोडक्ट हाई वैल्यू वाले हैं, जिससे मुनाफा बेहतर रहता है.

Shaily Engineering
Shaily Engineering प्लास्टिक से जुड़े हाई-टेक प्रोडक्ट बनाती है. खासकर मेडिकल डिवाइस में इसका बड़ा रोल है. कंपनी की कमाई और मुनाफे में तेज बढ़त हुई है. यह अब दवा देने वाले इंजेक्शन डिवाइस जैसे प्रोडक्ट पर फोकस कर रही है. यह बिजनेस कठिन है, इसलिए इसमें प्रतिस्पर्धा कम है और ग्रोथ के मौके ज्यादा हैं.

Fineotex Chemical
Fineotex अलग-अलग इंडस्ट्री के लिए खास केमिकल बनाती है. कंपनी की कमाई में 46 प्रतिशत की बढ़त हुई है. यह अब हाई वैल्यू और खास केमिकल्स पर ध्यान दे रही है, जिससे भविष्य में ग्रोथ की संभावना बढ़ती है. कंपनी ने विदेश में भी विस्तार किया है, जिससे उसका बिजनेस और मजबूत हो सकता है.

Knowledge Marine
यह कंपनी समुद्र और जलमार्ग से जुड़े काम करती है, जैसे ड्रेजिंग और जहाज सर्विस. कंपनी की कमाई और मुनाफा तेजी से बढ़ा है. इसके पास बड़ा ऑर्डर बुक है, जिससे आने वाले समय में काम की कमी नहीं होगी. सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर फोकस से इस सेक्टर को फायदा मिल रहा है.

| स्टॉक | होल्डिंग वैल्यू | शेयर संख्या (Qty) | मार्च 2026 (%) | दिसंबर 2025 (%) |
|---|---|---|---|---|
| Aeroflex Industries | ₹93.6 करोड़ | 30,08,589 | 2.3% | 2.0% |
| Shaily Engineering | ₹278.8 करोड़ | 14,78,980 | 3.2% | 3.2% |
| Fineotex Chemical | ₹69.6 करोड़ | 3,00,05,680 | 2.6% | 2.6% |
| Knowledge Marine Engg | ₹124.9 करोड़ | 7,05,264 | 2.9% | 2.9% |
Valuations of Companies in focus
| कंपनी | EV/EBITDA Ratio | इंडस्ट्री मीडियन | ROCE | ROE |
| Aeroflex Industries | 44.9 | 11.4 | 22.3% | 16.6% |
| Shaily Engineering Plastics | 35.6 | 13.8 | 17.0% | 15.3% |
| Fineotex Chemical | 18.5 | 15.0 | 23.8% | 18.4% |
| Knowledge Marine & Engineering Works | 43.1 | 31.5 | 24.7% | 25.8% |
निवेशकों के लिए क्या है संकेत
इन कंपनियों को देखें तो एक बात साफ है. ये सभी अपने-अपने छोटे लेकिन खास सेगमेंट में मजबूत हैं. इस तरह की कंपनियां धीरे-धीरे बड़ी बन सकती हैं, लेकिन इनमें जोखिम भी रहता है. आशीष कचोलिया की निवेश रणनीति यह दिखाती है कि सही कंपनियों को जल्दी पहचानना कितना जरूरी है. माइक्रो-निच सेगमेंट में काम करने वाली कंपनियां लंबी अवधि में अच्छा मौका दे सकती हैं, लेकिन निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूरी है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
पानी के सेक्टर में पैसा ही पैसा, इन 3 कंपनियों के पास ₹1.6 लाख करोड़ तक का ऑर्डर बुक, क्या बनेगा अगला मल्टीबैगर?
Dividend-Bonus: अगले हफ्ते डिविडेंड-बोनस शेयरों की बारिश, मिलेंगे 1 पर 4 फ्री शेयर, जानें फायदा उठाने का आखिरी मौका
6 महीने में पैसे डबल! ₹50 से ₹100 के पार पहुंचा शेयर; 105 देशों में फैला है कंपनी का कारोबार, क्या आपका भी लगा है दांव?
