डेटा सेंटर कूलिंग मार्केट में बूम, इन 5 स्टॉक्स को मिल सकता है तगड़ा फायदा; रखें शेयरों पर नजर

AI के बढ़ते इस्तेमाल के चलते पारंपरिक एयर कूलिंग अब पर्याप्त नहीं रह गई है. हाई-डेंसिटी वर्कलोड ज्यादा हीट पैदा करते हैं, जिसकी वजह से अब लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी की ओर तेजी से शिफ्ट हो रहा है. आने वाले समय में डेटा सेंटर ग्रोथ का करीब 75 प्रतिशत हिस्सा AI से आने की उम्मीद है.

डेटा सेंटर Image Credit: Canva/ Money9

Data Center Stocks: भारत में डेटा सेंटर सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी वजह डिजिटल अपनाने में तेजी और हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की बढ़ती मांग है. इस ग्रोथ के चलते एडवांस कूलिंग और थर्मल मैनेजमेंट सॉल्यूशंस की जरूरत तेजी से बढ़ रही है, जो आने वाले समय में कई कंपनियों के लिए बड़ा मौका बन सकती है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के चलते पारंपरिक एयर कूलिंग अब पर्याप्त नहीं रह गई है. हाई-डेंसिटी वर्कलोड ज्यादा हीट पैदा करते हैं, जिसकी वजह से अब लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी की ओर तेजी से शिफ्ट हो रहा है. आने वाले समय में डेटा सेंटर ग्रोथ का करीब 75 प्रतिशत हिस्सा AI से आने की उम्मीद है. ऐसे में कुछ स्टॉक्स में मौका बन सकता है.

Aeroflex Industries Ltd

यह कंपनी लिक्विड कूलिंग से जुड़े खास कंपोनेंट्स बनाती है. डेटा सेंटर में लिक्विड कूलिंग की मांग बढ़ने से कंपनी को सीधा फायदा मिल सकता है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 3,831.64 करोड़ रुपये है और शेयर 289.55 रुपये पर बंद हुआ.

Hitachi Energy India Ltd

यह कंपनी पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसफॉर्मर सॉल्यूशंस देती है, जो बड़े डेटा सेंटर के लिए जरूरी होते हैं. कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,26,447 करोड़ रुपये है और इसके शेयरों का भाव 28,369 रुपये है.

Schneider Electric Infrastructure Ltd

यह कंपनी एनर्जी मैनेजमेंट और कूलिंग सॉल्यूशंस में काम करती है. डेटा सेंटर में एफिशिएंसी और पावर ऑप्टिमाइजेशन के लिए इसकी मांग बढ़ सकती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 24,161 करोड़ रुपये है. कंपनी के शेयरों का भाव सोमवार तक 1,010.50 रुपये था.

KRN Heat Exchangers and Refrigeration Ltd

यह कंपनी हीट एक्सचेंजर और HVAC प्रोडक्ट बनाती है, जो डेटा सेंटर कूलिंग में अहम भूमिका निभाते हैं. कंपनी का मार्केट कैप करीब 6,041 करोड़ रुपये है. सोमवार को इसके शेयरों का प्राइस 972 रुपये था.

Amber Enterprises India Ltd

यह कंपनी HVAC और कूलिंग से जुड़े कंपोनेंट्स बनाती है. डेटा सेंटर इकोसिस्टम के बढ़ने से इसे अप्रत्यक्ष फायदा मिल सकता है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 25,535 करोड़ रुपये है. सोमवार को इसके शेयरों का भाव 7,256 रुपये था.

नोट– ऊपर लिखे शेयरों का भाव 13 अप्रैल को लिया गया है.

इसे भी पढ़ें- टूटेंगे DMart के शेयर! ब्रोकरेज हाउस ने कहा- “बेचो” इतना जाएगा भाव, जानें क्या है वजह?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.