3000% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका ट्रांसफार्मर स्टॉक हुआ बेदम, 52% तक टूटा, इन फैक्टर्स ने डुबोई नैया, जानें क्या हो पाएगी रिकवरी
Transformers and Rectifiers India Ltd का शेयर कभी 3000% तक मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है, लेकिन अब यह अपने 52 हफ्ते के हाई ₹594 से करीब 52% टूटकर दबाव में है. इससे निवेशकों का भरोसा हिला है. हालांकि Q3FY26 में मजबूत प्रदर्शन और नए ऑर्डर मिलने से रिकवरी की उम्मीद जगी है, अब निवेशकों की नजर इसके आगे की ग्रोथ पर रहेगी.
Transformer Stock at discount: पावर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की दिग्ग्ज और ट्रांसफार्मर बनाने के लिए मशहूर कंपनी Transformers and Rectifiers India Ltd. को कभी तेज ग्रोथ स्टॉक माना जाता था, लेकिन पिछले कुछ महीनों में शेयर ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया है. ये अपने 52वीक के हाई 594 रुपये से लगभग 52% तक टूट चुका है. ऑर्डर बुक और डोमेस्टिक मांग मजबूत होने के बावजूद, शेयर पर दबाव बना हुआ है. इस तेज गिरावट ने बाजार में कंपनी के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ा दी है. मगर Q3FY26 के नतीजे पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि क्या इसकी मुश्किलें बढ़ेंगी या ये रिकवरी मोड पर लौटेगा.
कंपनी का कारोबार
Transformers and Rectifiers India बिजली ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, इंडस्ट्रियल और हाई-वोल्टेज प्रोजेक्ट्स के लिए ट्रांसफॉर्मर बनाती है और भारत की पावर ग्रिड को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है. यह कंपनी मुख्य रूप से पावर ट्रांसफॉर्मर, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर, रेक्टिफायर ट्रांसफॉर्मर, हाई-वोल्टेज और स्पेशल एप्लिकेशन ट्रांसफॉर्मर तैयार करती है, जिनका इस्तेमाल बिजली घरों, सबस्टेशनों, इंडस्ट्रीज, रेलवे, मेट्रो और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में होता है. कंपनी के ग्राहक राज्य बिजली बोर्ड, पावरग्रिड, सरकारी PSU, निजी पावर कंपनियां और इंडस्ट्रियल प्लांट्स हैं.
इन फैक्टर्स ने बिगाड़ा खेल
ऊंची वैल्यूएशन पड़ी भारी
इस ट्रांसफार्मर कंपनी का खेल बिगाड़ने के पीछे अहम वजह इसकी ऊंची वैल्यूएशन रही, जिसने स्टॉक को कमजोर किया. साल की शुरुआत में शेयर लगभग 150 गुना पी/ई पर ट्रेड कर रहा था, जो अगस्त तक घटकर 58 गुना रह गया. फिर भी कमाई के मुकाबले यह महंगा था, इसलिए हल्की सी निराशा पर भी तेज बिकवाली देखने को मिली.
ग्रोथ में रुकावट
Q2FY26 में ग्रोथ रुकने से सेंटिमेंट और बिगड़ गया. पहले जहां सेल्स में 30 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दिख रही थी, वहीं इस तिमाही में बिक्री 0.33 प्रतिशत घट गई और PAT में 25 प्रतिशत की गिरावट आई. इससे हाई वैल्यूएशन का सपोर्ट टूट गया.
ऑपरेशनल दिक्कतें बढ़ीं
ऑपरेशनल दिक्कतों ने भी कंपनी को चोट पहुंचाई. CTC नाम के कच्चे माल की कमी, भारी बारिश से उत्पादन और सप्लाई में देरी, प्रोजेक्ट साइट्स तैयार न होना और लो-मार्जिन ऑर्डर की डिलीवरी से मार्जिन दब गए. इसके अलावा प्लांट एक्सपैंशन में देरी और कम कैपेसिटी यूटिलाइजेशन ने भी मुनाफे पर असर डाला.
वर्ल्ड बैंक ने दिया झटका
कंपनी को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब World Bank ने कथित रिश्वत मामले में कंपनी को जून 2029 तक डिबार कर दिया. इस खबर के बाद शेयर लगातार लोअर सर्किट में गया. हालांकि मैनेजमेंट ने साफ किया कि मौजूदा ऑर्डर्स पर इसका असर नहीं है और वर्ल्ड बैंक से जुड़े नए टेंडर ही प्रभावित होंगे.
मैनेजमेंट से इस्तीफा
इसी बीच जनवरी 2026 में CEO के इस्तीफे और ब्रोकरेज डाउनग्रेड ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी. लीडरशिप ट्रांजिशन और कमजोर नतीजों ने शेयर पर अतिरिक्त दबाव बना दिया.
कंपनी ने की वापसी
पिछला क्वार्टर भले ही कंपनी के लिए अच्छा ना रहा हो, लेकिन Q3FY26 में कंपनी ने दमदार वापसी की. रेवेन्यू ₹428 करोड़ से बढ़कर ₹704 करोड़ पहुंच गया, EBITDA ₹114 करोड़ रहा और मार्जिन 16 प्रतिशत से ऊपर निकल गया. बेहतर प्रोजेक्ट एक्सीक्यूशन, ज्यादा प्लांट यूटिलाइजेशन और कॉस्ट कंट्रोल से प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला.
नए ऑर्डरों से जगी उम्मीद
कंपनी के नतीजे सुधरने के अलावा इसे नए ऑर्डर भी मिलने लगे. कंपनी को PowerGrid Corporation of India Limited से HVDC रिपेयर ऑर्डर मिलना बड़ी उपलब्धि रही. कंपनी अब एडवांस हाई-वोल्टेज टेक्नोलॉजी सेगमेंट में भी मजबूत पकड़ बना रही है, जिससे भविष्य में नए मौके खुल सकते हैं.
शेयर का प्रदर्शन
Transformers and Rectifiers India के शेयर की वर्तमान कीमत 281.98 रुपये है. साल भर में इसने 48 फीसदी तक का नेगेटिव रिटर्न दिया है. लेकिन लॉन्ग टर्म में देखें तो 3 साल में इसने 746 फीसदी और 5 साल में 3,113 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
हरे निशान में खुला बाजार, निफ्टी 25900 के ऊपर, ऑटो शेयरों में तेजी, तिमाही नतीजों के बाद उछला TITAN
Q3 में इस महारत्न कंपनी का 11% घटा मुनाफा, फिर भी ₹7 का दे रही डिविडेंड, रिकाॅर्ड डेट तय
इस रिन्यूएबल कंपनी को मिला बड़ा प्रोजेक्ट! 52-वीक लो से शेयरों में आ रही रैली, म्यूचुअल फंड ने बढ़ाई हिस्सेदारी
