इस ट्रांसफार्मर स्टॉक पर रखें नजर, कर्नाटक से मिला ₹14.86 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, अभी हाई से 31% डिस्काउंट पर कर रहा ट्रेड
ट्रांसफार्मर कंपनी Supreme Power Equipment को कर्नाटक से बड़ा ट्रांसफॉर्मर सप्लाई का ऑर्डर मिला है. इससे कंपनी की ऑर्डर बुक और घरेलू मांग मजबूत होने की उम्मीद है. FY25 में कंपनी ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दिखाया. अभी कंपनी के शेयर करीब 31.6 प्रतिशत डिस्काउंट पर है, जिससे निवेशकों की नजर इस स्टॉक पर बनी हुई है.
Transformer Stocks: पावर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी Supreme Power Equipment Limited (NSE: SUPREMEPWR) के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. इसे कर्नाटक की एक EPC कंपनी से बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसकी वैल्यू लगभग ₹14.86 करोड़ है. इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी छह 20MVA, 66/11KV पावर ट्रांसफॉर्मर्स की सप्लाई करेगी.
क्या है डेडलाइन?
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इस प्रोजेक्ट को करीब आठ महीने के भीतर पूरा किया जाएगा. यानी कंपनी के स्पेशलाइज्ड इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स की घरेलू मांग लगातार मजबूत बनी हुई है और ऑर्डर बुक स्थिर रूप से बढ़ रही है.
वित्तीय प्रदर्शन
वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो FY25 में कंपनी ने ₹149.54 करोड़ का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया. EBITDA ₹29.07 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹18.60 करोड़ रहा. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब ₹451 करोड़ है. कंपनी का डेट टू इक्विटी रेशियो 0.31 है. यानी कर्ज लगभग ना के बराबर है.
शेयर का हाल
Supreme Power Equipment के शेयर 10 फरवरी को 9 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 164.15 रुपये पर बंद हुआ था. 6 महीने में इसने नेगेटिव रिटर्न दिया है. लेकिन साल भर में इसने 13 फीसदी, 3 साल में 67 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसका 52 वीक का हाई 240.05 है. जबकि लो 100 रुपये है. इस लिहाज से ये अपने हाई से करीब 31.58% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है.
कंपनी का कामकाज
Supreme Power Equipment की शुरुआत 1994 में एक पार्टनरशिप फर्म के रूप में हुई थी, जिसे बाद में 2005 में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बदला गया. तमिलनाडु की यह कंपनी पिछले तीन दशकों से पावर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर्स के निर्माण में सक्रिय है और स्थानीय बिजली वितरण कंपनियों की भरोसेमंद सप्लायर बन चुकी है.
कंपनी ने विंडमिल सेगमेंट में भी एंट्री की है, जहां स्विचिंग चुनौतियों और वोल्टेज फ्लक्चुएशन को झेलने वाले खास ट्रांसफॉर्मर्स तैयार किए जाते हैं. अब तक कंपनी 19,000 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर यूनिट्स का निर्माण और सप्लाई कर चुकी है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Q4 में 70% उछला इस कंपनी का रेवेन्यू, लगभग जीरो हुआ कर्ज, शेयरों में भी आई तेजी; रखें नजर
Stocks to Watch: 3 जून को Infosys, Canara Bank समेत रडार पर रखें ये शेयर, दिख सकता है जोरदार एक्शन!
ब्रोकरेज को इन 3 शेयरों में दिख रहा दम, 9 फीसदी तक उछाल का टारगेट; जानें स्टॉप लॉस और टारगेट प्राइस
